दिल्ली

Delhi Air Quality: दिल्ली में पांचवें दिन भी एयर क्वालिटी 'बहुत खराब', मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज

मौसम की दूसरी सबसे ठंडी रात 21 नवंबर को दर्ज की गई थी, जब तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि तीसरी सबसे ठंडी रात बुधवार, 27 नवंबर को रही थी, जब रात का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

FollowGoogleNewsIcon

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में रही, जबकि शहर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 10.1 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो वर्ष के इस समय के लिए सामान्य है।इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शाम चार बजे 325 दर्ज किया गया जबकि बुधवार को यह 303 दर्ज किया गया था।

शहर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज

मंगलवार और बुधवार की तरह राजधानी के 39 निगरानी केंद्रों में से किसी में भी वायु गुणवत्ता "गंभीर" श्रेणी में दर्ज नहीं की गयी।एक्यूआई 20 नवंबर को 419 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, इसके बाद 21 नवंबर को 371, 22 नवंबर (शुक्रवार) को 393, 23 नवंबर (शनिवार) को 412 और 24 नवंबर (रविवार) को 318 था।

पंजाब में पराली जलाने की 34 घटनाएं दर्ज की गईं

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।बृहस्पतिवार को पंजाब में पराली जलाने की 34 घटनाएं दर्ज की गईं, हरियाणा में सात और उत्तर प्रदेश में 103 घटनाएं दर्ज की गईं।

End Of Feed