दिल्ली

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ीं चार महिलाएं, मेट्रो में लोगों को बनाती थीं शिकार

दिल्ली मेट्रो में सामान चुराने वाले एक महिला गिरोह का खुलासा हुआ है। नेहरू प्लेस मेट्रो पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी की गई नकदी बरामद हुई है। ये महिलाएं व्यस्त समय के दौरान यात्रियों का ध्यान भटकाकर चोरी करती थीं। पुलिस ने उन्हें सराय काले खां मेट्रो स्टेशन के निकट पकड़ा।

FollowGoogleNewsIcon

Delhi News: दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाले एक महिला चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। नेहरू प्लेस मेट्रो थाना पुलिस ने इस गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो भीड़-भाड़ वाले समय में यात्रियों का सामान चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की नकदी भी बरामद की है।

मेट्रो में ध्यान भटकाकर करती थीं चोरियां (सांकेतिक तस्वीर)

यात्री की शिकायत से खुला मामला

गिरफ्तारी की यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब एक यात्री ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह लाजपत नगर से मजलिस पार्क के बीच मेट्रो यात्रा कर रहे थे, तभी उनके बैग से नकदी चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर नेहरू प्लेस मेट्रो थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

CCTV से मिली अहम जानकारी

जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध महिलाएं सराय काले खां मेट्रो स्टेशन की ओर जाती हुई नजर आईं। इसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों महिलाओं को सराय काले खां-हजरत निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

End Of Feed