दिल्ली

दिल्ली NCR का मौसम 14-August-2025: दिल्ली-NCR में सुबह सवेरे भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; जानें मौसम का पूर्वानुमान आपके शहर में

Delhi NCR Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: गुरुवार सुबह दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से राहत दिख रही है। IMD ने दिनभर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। जानते हैं कैसा रहेगा आज दिल्ली NCR का मौसम।

FollowGoogleNewsIcon

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-August-2025: राजधानी दिल्ली और NCR के लोगों को गुरुवार की सुबह गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली, जब अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। देर रात शुरू हुई हल्की से मध्यम बारिश ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम समेत पूरे क्षेत्र में मौसम को नरम कर दिया है। उजाला होते ही आसमान में घने काले बादल दिखाई दे रहे थे और फुहारों से हवा में ठंडक घुल गई। बारिश के कारण कई इलाकों में केवल सड़कें गीली हुईं और कुछ जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी जलभराव और जाम की स्थिति हो गई है।

दिल्ली में आज झमाझम बारिश (सांकेतिक तस्वीर | iStock)

आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम

मौसम विभाग (IMD) ने दिनभर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। खासकर दोपहर बाद इसकी तीव्रता और बढ़ सकती है। नमी का स्तर 70% से 80% के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे उमस में भी राहत मिलेगी। कमोबेश कल भी दिल्ली में मौमस का कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिल सकता है। दिल्ली में IMD ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, लाजपत नगर, द्वारका और रोहिणी समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। इसका असर सड़कों पर भी पड़ा है, बारिश से यातायात धीमा हो गया। जिस कारण स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सदर बाजार, शास्त्री पार्क और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के बाहर जलभराव देखा गया।

दिल्ली में झमाझम बारिश

IMD के अनुसार, बारिश के चलते दिल्ली-NCR में आज का न्यूनतम तापमान 25°C, जबकि अधिकतम तापमान 33°C रहने की संभावना जताई गई है। कल यह तापमान क्रमश: 27°C और 35°C रहा था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे की अवधि के दौरान दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र में 13.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, आया नगर में 57.4 मिमी, पालम में 49.4 मिमी, लोधी रोड पर 12 मिमी, प्रगति मैदान में 9 मिमी और पूसा में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

End Of Feed