दिल्ली

दिल्ली NCR का मौसम 14-September-2025: दिल्ली में बढ़ी गर्मी से क्या मिलेगी राहत, IMD जता रहा बारिश की उम्मीद; जानें क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Delhi NCR Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से तापमान लगातार चढ़ रहा है और हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ रही है। आइए जानते हैं आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

FollowGoogleNewsIcon

Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली NCR में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-September-2025: दिल्ली-NCR में मानसून की रफ्तार अब सुस्त पड़ गई है। बीते कई दिनों से राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश नहीं हुई है, जिसकी वजह से पारा चढ़ने के साथ-साथ उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में दिख रही बूंदाबादी की उम्मीद

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

आज सफदरजंग मौसम विभाग केंद्र ने अनुमान जताया है कि आज दिल्ली में हल्की बारिश देखी जा सकती है। इसके कारण बढ़ा हुआ पारा भी कुछ लुढ़केगा। आज राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

अगले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को राजधानी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले पांच दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि सोमवार और मंगलवार को मौसम लगभग इसी तरह बना रह सकता है और तापमान में केवल एक-दो डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है।

End Of Feed