दिल्ली

दिल्ली में आज तेज बारिश के दिख रहे आसार, लगातार तीसरे दिन AQI काबू में

दिल्ली में गर्मी और उमस के बीच, मौसम विभाग ने आंधी और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ-साथ गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम की अनुकूलता के चलते, वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन भी संतोषजनक बनी हुई है।

FollowGoogleNewsIcon

Delhi Weather: दिल्ली में शुक्रवार को उमस भरी गर्मी के बीच आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादल छाए रहने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना है।

दिल्ली में बारिश के आसार

आज यानी शुक्रवार को हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। इस दौरान कभी-कभार धूप भी खिली रहेगी। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिल्ली में मौसम की मेहरबानी से वायु गुणवत्ता भी लगातार तीसरे दिन अच्छी बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार सुबह 9:30 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 75 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अन्य शहरों का एक्यूआई भी संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में बना हुआ है, और हाल के दिनों में इसमें वृद्धि की संभावना नहीं दिख रही है।

End Of Feed