गेटवे ऑफ इंडिया हो या बदरीनाथ मंदिर और खजुराहो, सब यहां हैं और कहां...

भारत दर्शन होते हैं यहां
आप अपने शहर दिल्ली को कितना जानते हैं? जब भी आपके सामने यह प्रश्न आता है तो आप इतिहास से कुतुब मीनार, लाल किला, पुराना किला, इंडियागेट आदि को खींचकर प्रश्न पूछने वाले के सामने रख देते होंगे। इसके अलावा यहां के फूड की बात होती है तो पुरानी दिल्ली में पराठे वाली गली से लेकर राजिंदर का ढाबा, नागपाल के छोले, मजनू का टीला का तिबतियन फूड, गणेश कचौड़ी, सीताराम हलवाई न जाने कितने नाम आप एक सांस में बोल जाते होंगे। इसके अलावा जैपनींज बोंटा पार्क, लोदी गार्डन, गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस, बुद्धा पार्क जैसे पार्कों के अलावा चिड़िया घर, असोला भाटी सेंक्चुरी जैसे नाम भी आपको याद आते होंगे। लेकिन घुमक्कड़ी में हम आपको आपके शहर की कुछ ऐसी जगहों की सैर कराते हैं, ताकि आप अपने शहर को और बेहतर तरीके से जान सकें। Know Your City Better के मोटो के साथ हम आपके सामने आपका ही शहर परोस रहे हैं।
आज हम आपके दिल्ली के बारे में एक बहुत ही खास जगह के बारे में बात करेंगे। इससे पहले भी हम आजाद हिंद ग्राम, जमाली कमाली की मस्जिद, भूली भटियारी का महल और 225 छिद्रों वाली चोर मीनार आपको लेकर जा चुके हैं। जहाज महल हो या बिजय मंडल, गुरु तेग बहादुर मेमोरियल, मुगलकालीन झरना, EOD एडवेंचर पार्क, मोठ मस्जिद और कलाम मेमोरियल भी हम आपको लेकर जा चुके हैं। यह सब वो जगहें हैं, जिनके बारे में ज्यादातर दिल्ली वाले नहीं जानते। जो नहीं जानते हैं उन्हें इनकी जानकारी देने के लिए ही हम घुमक्कड़ी में इन जगहों का जिक्र करते हैं। तो जा हम चलते हैं ऐसी जगह, जहां पर देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों के सभी मशहूर लैंडमार्क मौजूद हैं। जी हा आज का सफर भारत दर्शन पार्क तक का।
जैसा नाम, वैसा ही काम... भारत दर्शन पार्क में आपको समूचे भारत के दर्शन हो जाते हैं। यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसे गागर में सागर कहावत... दिल्ली में मौजूद इस सिर्फ एक जगह आकर आप देश के 21 मॉन्यूमेंट्स को एक जगह देख सकते हैं। इन सभी मॉन्यूमेंट्स का इतिहास बहुत ही समृद्ध है और यहां दिल्ली में इन्हें धातुओं के कबाड़ (Metal Scrap) से बनाया गया है। यह भारत केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन का बेहतरीन उदाहरण है। यह पार्क रियूज, रिड्यूस और रिसाइकल के प्रिंसिपल्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यहां कबाड़ को ढालकर खूबसूरत रूप दिया गया है।
ये भी पढ़ें - वंदे भारत एक्सप्रेस V/s वंदे मेट्रो : जानिए दोनों में क्या फर्क है, रूट, फ्रिक्वेंसी, स्पीड और बहुत कुछ
यहां मौजूद सभी स्मारकों को पूरी तरह से धातु के कबाड़ से तैयार किया गया है। भारत दर्शन पार्क समूचे भारत को एक जगह पर देखने का अनुभव देता है। यहां पर अलग-अलग राज्यों की कला और संस्कृति के दर्शन होते हैं। इस पार्क को सस्टेनेब्लिटी मॉडल पर बनाया गया है और यहां पर इस्तेमाल होने वाली बिजली भी सोलर पैनल से पैदा होती है। यहां खूबसूरत हरा-भरा पार्क है, जिसमें चंपा, टिकोमा, कचनार, बंजामीना जैसे हजारों सुंदर फूल लगाए गए हैं। इनके अलावा एरिका पाम, सिंगगोनियम, फॉक्स टेल पाम, फिकस पांडा जैसी कई झाड़ियां भी लगाई गई हैं। यहां पर करीब 1.5 किमी का वॉकिंग ट्रैक है। घूमकर थक जाएं तो यहां पर इन-हाउस फूड कोर्ट भी है, जहां पर स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन का लुत्फ ले सकते हैं।
ये स्मारक देख सकते हैं भारत दर्शन पार्क में
|
कहां है भारत दर्शन पार्क
भारत दर्शन पार्क के दर्शन आप भी करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दिल्ली के पंजाबी बाग आना होगा। यह पंजाबी बाग जिंग, रिंग रोड, जेजे कॉलोनी, मोती नगर, नई दिल्ली में मौजूद है। भारत दर्शन पार्क जाने के लिए आप दिल्ली मेट्रो में सवार हो सकते हैं। इसका नजदकी मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो के ग्रीन लाइन पर पंजाबी बाग वेस्ट 1.1 किमी दूर है। ब्लू लाइन पर 2.2 किमी दूर मौजूद कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन से भी यहां ऑटो या बस से पहुंच सकते हैं। दिल्ली के अलग-अललग हिस्सों से पंजाबी बाग के लिए DTC की बस सेवा उपलब्ध है।ये भी पढ़ें - Greater Noida West में अगले महीने शुरू हो जाएगा चार मूर्ति अंडरपास का काम, जानें कब हो जाएगा तैयार
किसने बनाया भारत दर्शन पार्कभारत दर्शन पार्क का निर्माण दिल्ली नगर निगम ने करवाया है।
भारत दर्शन पार्क में सुविधाएंभारत दर्शन पार्क में कई तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। यहां पर फूड पार्क है, जिसमें आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ ले सकते हैं। इसके अलावा पार्क में बेबी फीडिंग रूम के साथ ही पब्लिक टॉयलेट भी मौजूद हैं। यहां पर चिल्ड्रन पार्क और धूप व बारिश से बचने के लिए कवर्ड एरिया भी है।
कब जाएं को कितना टिकट हैअगर आप भारत दर्शन पार्क जाने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि यह मंगलवार से रविवार सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुला रहता है। सोमवार को पार्क बंद रहता है। 12 से 60 वर्ष तक की आयु के लोगों के लिए पार्क में 100 रुपये की टिकट (प्रीमियम टिकट 150 रुपये) है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए टिकट का दाम सिर्फ 50 रुपये (प्रीमियम टिकट 75 रुपये) है। 3 से 12 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए भी टिकट का दाम 50 रुपये (प्रीमियम टिकट 75 रुपये) ही है। 3 साल तक के बच्चों और MCD स्कूल के छात्रों के लिए पार्क में एंट्री फ्री है। प्रीमियम टिकट शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टी के दिन 5.30 बजे के बाद और मंगलवार से शुक्रवार पूरे दिन के लिए वैध होता है। एक बात नोट कर लें कि सभी नॉर्मल टिकटें सिर्फ 4 घंटे के लिए वैध होती हैं, इससे ज्यादा रुकने पर पार्क से बाहर आते समय दोबारा टिकट वसूला जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
साल 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। शुरुआत में हिंदुस्तान, अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे अखबारों में फ्रीलांस करने के बाद स्थानीय अखबारों और मै...और देखें

Aaj ka Mausam 05 September 2025 LIVE: पंजाब-जम्मू कश्मीर में आज बारिश से मिलेगी राहत, दिल्ली में अभी और बरसेगा मानसून; इन राज्यों में भी अलर्ट जारी

Delhi News: दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप! सड़कें बनीं दरिया, पॉश इलाके भी पानी-पानी; मेट्रो से लेकर ट्रेन सेवा तक दिखा असर

कल का मौसम : बादलों के तांडव से होगी आफत की बरसात! गिरेगी बिजली आएगा तूफान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

UP Weather: यूपी में फिर मौसम ने मारी पलटी, तेज बारिश पर लगा ब्रेक; अब सताएगी उमस और गर्मी

Himachal News: मणिमहेश यात्रा पर गए 35 श्रद्धालु बीमार, हवाई मार्ग से वापस लाए गए चंबा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited