दिल्ली

हरित ऊर्जा पर जोर, किसान की फसल से चलेंगी गाड़ियां; सफर होगा सस्ता और सुरक्षित

भारत के 2047 तक विकसित होने के लिए सरकार ने हरित ऊर्जा, सस्ता और सुरक्षित सफर पर जोर दिया है। इस योजना से किसानों की कमाई बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट मिलेगा।

FollowGoogleNewsIcon

दिल्ली : भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए अब सरकार ने ट्रांसपोर्ट पर खास ध्यान देना शुरू कर दिया है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश तभी आगे बढ़ेगा जब हमारी सड़कें सुरक्षित होंगी, सफर आसान होगा और पेट्रोल-डीजल पर खर्च कम होगा। गडकरी ने बताया कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा गाड़ियों का बाजार है। ऐसे में लोगों को अच्छा और सस्ता पब्लिक ट्रांसपोर्ट मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैव ईंधन यानी बायो-फ्यूल (गन्ना, मक्का जैसी चीज़ों से बनता है) का इस्तेमाल बढ़ाना जरूरी है। इससे दो बड़े फायदे होंगे –

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

1. देश को बाहर से महंगा तेल कम खरीदना पड़ेगा।

2. किसानों की कमाई बढ़ेगी क्योंकि उनकी फसलें सीधे इस ईंधन में काम आएंगी।

End Of Feed