दिल्ली

दिल्ली में लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली के नंद नगरी इलाके में देर रात लड़की से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर एक युवक की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

FollowGoogleNewsIcon

Delhi Crime News: दिल्ली में अपराध बढ़ता जा रहे हैं। यहां हत्या, लूटपाट, चोरी, चैन स्नेचिंग के कई मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच नंद नगरी इलाके से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। यहां लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि ये घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्या

नंद नगरी में युवक की हत्या

पुलिस को देर रात एक शख्स ने कॉल कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने कॉलर की पहचान किशन कुमार के रूप में की है। वह एक केबल ऑपरेटर है। कॉलर किशन कुमार ने पुलिस को बताया कि सलमान और अरबाज नाम के दो लड़के एक लड़की को परेशान कर रहे थे। वह दोनों भाई थे। किशन कुमार ने दोनों भाइयों को डांटा और वहां से जाने के लिए कहा। उन्होंने आगे बताया कि करीब आधे घंटे के बाद दोनों भाई उनके भतीजे के मनीष से लड़ रहे थे। जैसे ही वह बाहर गए तो अरबाज ने मनीष को पकड़ा और तभी सलमान ने धारदार हथियार के उसकी गर्दन पर वार किया, जिससे मनीष की मौत हो गई।

End Of Feed