जयपुर

Jaipur Chandra Grahan Timing 2025: आज रात दिखेगा साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, जानें Blood Moon देखने का समय; जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर में कब दिखेगा खास नजारा

आज रात 7 और 8 सितंबर की रात को आसमान में एक मनमोहक खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जो कि एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है। आमतौर पर इसे "ब्लड मून" के नाम से जाना जाता है। यह नजारा जयपुर, कोटा समेत राजस्थान के कई हिस्सों में साफ तौर पर देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर में चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखाई देगा।

FollowGoogleNewsIcon

Blood Moon Timing Jaipur: रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को आसमान में एक बेहद खास और दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है। यह इस साल का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण है, जिसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया में पूरी तरह डूब जाएगा और गहरे लाल रंग में चमकेगा, जिसे आमतौर पर "ब्लड मून" (Blood Moon) कहा जाता है। जयपुर सहित राजस्थान के लगभग सभी प्रमुख शहरों में यह अद्भुत नजारा साफ तौर पर दिखाई देगा।

राजस्थान में आज दिखेगा ब्लड मून

राजस्थान में चंद्र ग्रहण का समय

भारतीय समयानुसार, जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर जैसे शहरों में यह चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा। रात 11 बजकर 42 मिनट पर यह अपने चरम पर पहुंचेगा, जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में होगा और एक रहस्यमयी लालिमा के साथ चमकेगा। यह दृश्य रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। कुल ग्रहण की अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट की होगी, जबकि पूर्ण ग्रहण यानी जब चंद्रमा पूरी तरह छाया में करीब 1 घंटा 22 मिनट तक रहेगा। इस बार का ग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि यह चंद्रमा के पेरिजी, यानी पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु के करीब हो रहा है, जिससे चंद्रमा सामान्य से कुछ बड़ा और अधिक चमकीला दिखाई देगा।

ब्लड मून का विज्ञान

जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है। इस स्थिति में पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की रोशनी को छानकर लाल और नारंगी रंग की किरणों को चंद्रमा तक पहुंचाता है। यही कारण है कि चंद्रमा इस दौरान एक गहरे लाल रंग में दिखाई देता है, जिसे "ब्लड मून" कहा जाता है। यह दृश्य न केवल खूबसूरत होता है बल्कि लोगों के लिए भी एक दुर्लभ अनुभव होता है।

End Of Feed