Kal Ka Mausam, 14 सितंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले एक दो दिन में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) फिर से एक्टिव होने वाला है। शनिवार, रविवार और सोमवार तक मानसून (Mansoon) के दोबारा एक्टिव होने से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-तूफान के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात और लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है।
कल का मौसम कैसा रहेगा 14 सितंबर 2025 : वीकेंड पर मौसम का मिजाज बदल सकता है। अगले एक से दो दिन में एक बार फिर मानसून के एक्टिव होने से मौसमी गतिविधियों में तेजी आएगी। मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि 15 सितंबर से विभिन्न राज्यों में दोबारा सक्रिय होने वाले मानसून की वजह से आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश दर्ज की जाएगी। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13, 14 और 15 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि का खतरा बन रहेगा। आईएमडी ने बताया कि रविवार-सोमवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। यहां तेज हवाओं और बारिश के कारण लैंडस्लाइड की घटनाएं हो सकती हैं। लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और गुजरात में वर्षा जारी रहेगी। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों मणिपुर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश एवं दक्षिण में केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अच्छी खासी बारिश मौसम को सुहावना बनाएगी।
कल का मौसम
यूपी कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) की वापसी से 15 सितंबर से राज्य में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। 15 से 17 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में अच्छी खासी बारिश से तापमान में काफी कमी आएगी, जिससे दिन में गर्मी का एहसास कम होगा। इस दौरान पश्चिमी यूपी में नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, सहारनपुर, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, बदायूं में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। इसके अलावा 15 से 18 सितंबर तक कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में वर्षा दर्ज की जाएगी। उधर, कानपुर में गंगा और बुंदेलखंड में यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम करवट लेने को बेताब है। पूरे एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि वीकेंड पर हल्की हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे मौसम काफी सुहावना हो सकता है। हालांकि, दिन में बादलों के बीच सूरज की चमक से हल्की उमस महसूस हो रही है, लेकिन रात में तापमान सामान्य रहने से सुकून है। आईएमडी के मुताबिक, अगले एक से दो दिन तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने के अनुमान है। 14 से 16 सितंबर तक मौसमी गतिविधियों में तेजी आ सकती है।
बिहार का मौसम कैसा रहेगा?
बिहार में मौसमी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिन तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का दौर देखा जा सकता है। आईएमडी ने शनिवार और रविवार को पटना, पश्चिमी चंपारण, गया, सहरसा, गोपालगंज, मधेपुरा, सिवान, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा और शेखपुरा समेत कई अन्य पड़ोसी जिलों में भारी बारिश के साथ ठनका गिरने का अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान तड़ित झंझा के साथ आकाशीय बिजली गिरने के खतरे से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
शहर का नाम
न्यूनतम तापमान
अधिकतम तापमान
दिल्ली
27°C
34°C
चंडीगढ़
25°C
32°C
जयपुर
25°C
35°C
मुंबई
26°C
28°C
भोपाल
24°C
31°C
लखनऊ
28°C
34°C
पटना
28°C
32°C
शिमला
18°C
23°C
देहरादून
23°C
28°C
कश्मीर
12°C
18°C
हैदराबाद
23°C
27°C
पंजाब और हरियाणा का मौसम
पंजाब और हरियाणा में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, रफ्तार धीमी होगी। मौसम विभाग ने केवल पंजाब में अगले 5 दिन तक तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है, जिससे मौसम का मिजाज ठंडा रहेगा। उधर, बाढ़ से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। इधर, हरियणा में अगले 2 से 3 दिन झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 16 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे और अच्छी खासी बारिश दर्ज की जाएगी। हालांकि, बीच-बीच में सूरज की लुकाछिपी से उमस का भी एहसास होगा।
झारखंड में कैसा है मौसम
झारखंड में 18 सितंबर तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। अगले 24 घंटे के दौरान साहिबगंज, देवघर, गोड्डा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, दुमका, गिरिडीह, हज़ारीबाग, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा सहित कई ज़िलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। कमोबेश ऐसा ही मौसम पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में देखा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में मौसम
हिमाचल प्रदेश में लगातार खराब मानसून का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को एक बार फिर खराब मौसम की संभावना बन रही है। 13 और 14 सितंबर तक बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश और लैंडस्लाइड के कारण 574 सड़कें अवरुद्ध हैं। आईएमडी ने कुल्लू, मंडी, शिमला, कांगड़ा और सिरमौर में लैंडस्लाइड और बारिश के कारण सड़कें बंद हैं। ऊना और ऊंचाई वाली घाटियों और पर्यटन केंद्रों से संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा करने से बचने का आग्रह किया है, खासकर उन पहाड़ी सड़कों पर जहां धंसने और पत्थर गिरने की संभावना है। राज्य में मानसून की गतिविधि सितंबर के मध्य तक सक्रिय रहने की उम्मीद है।
उत्तराखंड में मौसम
उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में 17 सितंबर तक बारिश का बड़ा अलर्ट घोषित है। रविवार और सोमवार को राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी नुमा हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। इस दौरान देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 16 और 17 सितंबर को राज्यभर में मौसमी गतिविधियां दर्ज की जाएंगी, जिससे पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बना रहेगा, लिहाजा लोगों को हिल्स एरिया में यात्रा करने से बचना होगा।
मुंबई का मौसम
मौसमी सिस्टम बनने के मुंबई और आसपास के इलाकों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। 14 से 21 सितंबर के वीकेंड तक मुंबई में बारिश का क्रम जारी रहेगा, जिससे तापमान में काफी कमी देखी जाएगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज से एक से दो डिग्री सेल्सियस का अंतर रहेगा, जिससे लोगों को खुशनुमा मौसम का एहसास होगा।
पूर्वोत्तर का मौसम
पूर्वोत्तर में मणिपुर में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के हवाले से प्राप्त जानकारी के हवाले से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, कोंकण और गोवा में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
पश्चिम बंगाल का मौसम
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है जताई है। रविवार से उत्तर बंगाल के जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने बताया कि पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। यह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट के पास स्थित है। दूसरी ओर, मानसून अक्ष रेखा ने भी अब पश्चिम बंगाल से अपनी दूरी बढ़ा ली है। जिसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल में गरज के साथ बारिश की मात्रा काफी कम है। हालाँकि, रविवार से दक्षिण बंगाल के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। रविवार और सोमवार को दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, झारग्राम, मुर्शिदाबाद और नादिया जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। उत्तर बंगाल, खासकर दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार के कुछ इलाकों में शनिवार शाम से बारिश जारी रहेगी।