Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल के बिलासपुर में फटा बादल; मलबे में दबीं गाड़ियां, घरों को भी हुआ नुकसान

बादल फटने से मची तबाही
Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है। पिछले तीन महीने से जनता बाढ़ और भूस्खलन की त्रासदी झेल रही है। एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शुक्रवार की देर रात तबाही मच गई। जिले के नयनादेवी में देर रात बादल फटने की घटना सामने आई है।
घरों को भी पहुंचा नुकसान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बादल फटने से नीचे आए मलबे की चपेट में आकर नम्होल क्षेत्र में 10 से अधिक गाड़ियां दब गईं, जबकि कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। अचानक आई इस आपदा से स्थानीय लोग दहशत में हैं। भारी बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। कई किसानों की जमीन बह जाने की खबर है, जिससे उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने हिमाचल के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया है। 13 और 14 सितंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। कहीं कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूनम शर्मा ने एचपीयू से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की है, करीब 2 साल से टाइम्स नेटवर्क के लिए हिमाचल ब्यूरो के रूप में काम कर रही हैं, 2008 में...और देखें

'मुंबई को बॉम्बे या बंबई कहना बंद करें कपिल शर्मा, नहीं तो...'; राज ठाकरे की MNS ने कॉमेडियन को दी चेतावनी

जयपुर में टच डाउन कर टेकऑफ कर गया यात्री विमान, आधे घंटे हवा में चक्कर लगाकर फिर किया लैंड

नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, डिप्टी सीएम के घर बनती है अपराध की योजना : तेजस्वी यादव

छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित इलाकों में 52 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू, बस्तर में निवेश के लिए मिले 967 करोड़ के प्रस्ताव

Gen-Z प्रोटेस्ट से झुलसे नेपाल में शांति लाएंगी सुशीला कार्की, बन सकती हैं कार्यवाहक प्रधानमंत्री; भारत के इस शहर से है उनका 'नाता'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited