Welcome!
Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…
Google
Email
UP Chandra Grahan 2025: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी के साथ संगम नगरी में कब लगेगा चंद्र ग्रहण, इस समय कर सकेंगे दीदार
Chandra Grahan 2025 Time: 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है। भारत भी इस ग्रहण का साक्षी बनने को तैयार है। आज भारत के विभिन्न शहरों में चंद्र ग्रहण देखा जाएगा। आइए आपको उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, संगम नगरी प्रयागराज, शिव की नगरी वाराणसी और कानपुर में चंद्र ग्रहण के समय के बारे में बताएं।
Chandra Grahan 2025 Time: आज, 7 सितंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन भारत में इसका पौराणिक महत्व भी है। बता दें कि ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है और इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और कई विशेष बातों पर ध्यान दिया जाता है। साल के आखिरी चंद्र ग्रहण को देखने के लिए लोग उतावले हो रहे हैं। तो आइए आपको बताएं किस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज से आप किस समय इस खगोलीय घटना का अद्भुत नजारा देख सकते हैं।

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी के साथ संगम नगरी में कब लगेगा चंद्र ग्रहण (फोटो - कैनवा)
प्रयागराज में चंद्र ग्रहण का समय - रात 9.57 से रात 1.27 बजे तक रहेगा
वाराणसी में चंद्र ग्रहण का समय - रात 9.57 से रात 1.27 बजे तक रहेगा
लखनऊ में चंद्र ग्रहण का समय - रात 9.57 से रात 1.27 बजे तक रहेगा

हरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक बोल्डर गिरने से बाधित, लाइन क्लियर करने के प्रयास जारी

Aaj ka Mausam 08 September 2025 LIVE: थमने लगा बारिश का दौर, अब उमस और गर्मी करेगी परेशान, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam 08-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, उमस और गर्मी से परेशान लोग, छिटपुट बारिश के आसार

UP Ka Mausam 08-Sep-2025: उमस और गर्मी से बेहाल हुए यूपी के लोग, 11 सितंबर से बरसेंगे झमाझम मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

CPCB का नया दिशा-निर्देश- कचरा जलाओ, प्रदूषण पर नजर रखो; स्वस्थ हवा की ओर बड़ा कदम
कानपुर में चंद्र ग्रहण का समय - रात 9.57 से रात 1.27 बजे तक रहेगा
इन सभी शहरों में ग्रहण का पहला स्पर्श 7 सितंबर की रात 9.57 पर होगा। इसके बाद रात 1 बजकर 27 मिनट पर ग्रहण का समापन होगा। रात 11 बजे से 12.22 बजे तक चंद्र ग्रहण पूर्णता दिखाई देगा। बता दें कि ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हुए सूतक काल के दौरान वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और कानपुर में स्थित मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट चंद्र ग्रहण की अवधि से 2 घंटे पहले बंद किए जाएंगे।
चंद्र ग्रहण के साथ पौराणिक महत्व
भारत में चंद्र ग्रहण का पौराणिक महत्व है। कहा जाता है कि ग्रहण का असर मनुष्य के साथ प्रकृति पर भी देखने को मिलता है। देश में चंद्र ग्रहण को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं है। इस दौरान लोगों को खाने-पीने के लिया मना किया जाता है। चूल्हा नहीं जलाया जाता है। यहां तक की कोशिश की जाती है कि चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान सोया न जाए। लोग इस दौरान मंत्र उच्चारण और भजन कीर्तन करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लखनऊ (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवंबर 2023 से Timesnowhindi.com ...और देखें
The Bengal Files Box Office Collection Day 3: कमाल नहीं दिखा पाई 'द बंगाल फाइल्स', तीसरे दिन की इतनी कमाई
रशियन गर्ल गुरुग्राम में 1 BHK फ्लैट के लिए दे रही 120000 रेंट, लोग बोले - आंखें खोलो दीदी! मालिक लूट रहा आपको
'दबंग' डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान को बताया 'गुंडा', खान फैमिली के लिए कही ये बात
Porsche ने लॉन्च की दुनिया की सबसे पावरफुल कार, सिर्फ 8.4 सेकेंड में पकड़ लेगी 200kmps की स्पीड
हरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक बोल्डर गिरने से बाधित, लाइन क्लियर करने के प्रयास जारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited