लखनऊ

मॉरीशस के PM रामगुलाम का अयोध्या में भव्य स्वागत, रामलला के दरबार में मत्था टेका; आरती भी उतारी

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम आज अयोध्या पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री के इस दौरे को भारत-मॉरीशस सांस्कृतिक एकता का प्रतीक माना जा रहा है। मंदिर परिसर में विशेष आयोजन और कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए।

FollowGoogleNewsIcon

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या आज यानी शुक्रवार 12 सितंबर को ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम अपनी पत्नी वीना रामगुलाम और 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां दर्शनों के लिए पहुंचे। भूटान के प्रधानमंत्री के बाद वह दूसरे राष्ट्राध्यक्ष हैं, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए।

मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम ने किए रामलला के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मॉरिशस के प्रधानमंत्री का रेड कार्पेट बिछाकर, मंत्रोच्चारण, कलश-आरती और पुष्पवर्षा से अभिनंदन किया गया। उनकी मौजूदगी के समय ढोल-नगाड़ों और शंखनाद से वहां का पूरा वातावरण आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण हो गया।

रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन

एयरपोर्ट से निकलने के बाद प्रधानमंत्री रामगुलाम सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और रामलला की आरती उतारी। उन्होंने शीश नवाकर भगवान से भारत और मॉरीशस के मजबूत रिश्तों का आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान उन्होंने कई बार 'जय श्रीराम' का उद्घोष किया।

End Of Feed