लखनऊ

'बेईमान राजनीतिक दलों ने यूपी को बनाया था बीमारू राज्य', बोले सीएम योगी

सीएम योगी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरित किया और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और बंदरबांट की राजनीति ने इस समृद्ध प्रदेश को पहचान के संकट में धकेल दिया था। लेकिन अब यूपी की स्थिति बदल रही है। अब न केवल युवाओं को रोजगार मिल रहा है बल्कि महिलाएं भी सशक्त हो रही हैं।

FollowGoogleNewsIcon

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोकभवन सभागार, लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 2,425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं था, बल्कि बेईमान राजनीतिक दलों ने इसे बीमारू राज्य बना दिया था। भ्रष्टाचार और बंदरबांट की राजनीति ने इस समृद्ध प्रदेश को पहचान के संकट में धकेल दिया था। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले नियुक्तियों में बंदरबांट होती थी, योग्य अभ्यर्थी भेदभाव और भ्रष्टाचार के शिकार होते थे। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद 1960 तक यूपी देश का अग्रणी प्रदेश था, जिसका योगदान 14% से अधिक था। लेकिन 1960 के बाद गिरावट शुरू हुई और 1990 के बाद यह और तेज हो गई। 2017 तक यूपी का योगदान 8% से भी कम हो गया।

सीएम योगी (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

सीएम योगी बुधवार को लोकभवन सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान खाद्यान्न उत्पादन, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश में यूपी पिछड़ता गया। नौजवान यूपी से बाहर जाते थे, लेकिन वहां भी पहचान का संकट झेलते थे। यह दंगों और परिवारवादी राजनीति का परिणाम था, जिसने यूपी को लूट का अड्डा बना दिया।

यूपी में युवाओं को मिल रहे रोजगार के सुनहरे अवसर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सभी नव चयनितों को बधाई देते हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को इस निष्पक्ष प्रक्रिया के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हर युवा के मन में सपना होता है और सरकार का दायित्व है कि उसे मंच दे। युवा प्रतिभाशाली और ऊर्जावान होता है, लेकिन जब वह भेदभाव और भ्रष्टाचार का शिकार होता है, तो यह राष्ट्रीय क्षति है। 2017 से पहले यूपी में नियुक्तियां नहीं होती थीं, होती भी तो बंदरबांट और भ्रष्टाचार के चलते योग्य युवा पीछे रह जाते थे। इसका नतीजा, यूपी बीमारू राज्य बन गया।

End Of Feed