मुंबई

'मराठा समुदाय का अपमान कर रही सरकार', आजाद मैदान में भूख हड़ताल करेंगे जरांगे, फडणवीस से बोले- अभी समय नहीं बीता

Maratha Morcha: कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए मराठा समुदाय की आरक्षण की मांग को मानकर उसका दिल जीतने का यह “सही मौका” है। उन्होंने कहा कि हम आपसे आग्रह करते हैं कि मराठा समुदाय के प्रति अपना अड़ियल रुख छोड़ दें।

FollowGoogleNewsIcon

Maratha Morcha: कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए मराठा समुदाय की आरक्षण की मांग को मानकर उसका दिल जीतने का यह “सही मौका” है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंबई में शुरू होने वाले आंदोलन से पहले पुणे पहुंचने पर जरांगे ने यह टिप्पणी की। उन्होंने यह दावा भी किया कि मुंबई में सिर्फ एक दिन के लिए विरोध प्रदर्शन की अनुमति देकर सरकार उनका और मराठा समुदाय का "अपमान" कर रही है। जरांगे (43) बुधवार को जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सराटी से मुंबई के लिए रवाना हुए थे।

कार्यकर्ता मनोज जरांगे (फाइल फोटो)

मनोज जरांगे बृहस्पतिवार की सुबह सैकड़ों समर्थकों के साथ पुणे जिले के जुन्नार तहसील में मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली शिवनेरी किले पर पहुंचे। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के तहत मराठों के लिए 10 प्रतिशत कोटा की मांग कर रहे जारांगे ने बृहस्पतिवार शाम तक मुंबई पहुंचने और आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने का संकल्प व्यक्त किया।

जरांगे ने क्या कुछ कहा?

जरांगे ने शिवनेरी में पत्रकारों से कहा कि मैं एक बार फिर मुख्यमंत्री फडणवीस साहब से अपनी अपील दोहराना चाहूंगा कि मराठा समुदाय की मांगों को लागू करके उसका दिल जीतने का यह सही मौका है। उन्होंने कहा, “अगर आप मांगें पूरी कर देंगे तो मराठा समुदाय के लोग आपको आखिरी सांस तक नहीं भूलेंगे। अभी समय नहीं बीता है। आप हमारे दुश्मन नहीं हैं। हम आपसे आग्रह करते हैं कि मराठा समुदाय के प्रति अपना अड़ियल रुख छोड़ दें।”

End Of Feed