मुंबई

बेटी के बॉयफ्रेंड पर आया महिला का दिल, भागने के लिए बनाया तगड़ा प्लान; लेकिन...

मुंबई की एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया। उसने घर के गहने चोरी करने का आरोप अपने ही पति पर लगा दिया। इस तरह वह गहने लेकर प्रेमी के साथ भागने की फिराक में थी।

FollowGoogleNewsIcon

मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने परिवार को तोड़ते हुए एक रिश्ते में उलझकर अपनी जिंदगी को ही संकट में डाल दिया।

बेटी के बॉयफ्रेंड के साथ भागने की फिराक में महिला (फोटो - AI)

बीएमसी कॉलोनी के संतोषनगर में रहने वाले रमेश धोंडू हल्दिवे के घर से अचानक गहने गायब हो गए। उनकी पत्नी उर्मिला ने सबसे पहले अपने पति पर शक जताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रमेश ने बार-बार अपनी बेगुनाही का दावा किया, लेकिन मामला पुलिस तक पहुंच गया।

दिंडोशी पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो कई बातें संदिग्ध लगीं। कॉल डिटेल्स और तकनीकी जांच से पता चला कि उर्मिला का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। जिस व्यक्ति से महिला का अपेयर चल रहा था, वह उसकी बेटी का बॉयफ्रेंड था।

End Of Feed