मुंबई

Video : 3 पहिए से रनवे पर दौड़ा विमान, टेकऑफ से पहले निकला पहिया; हलक में अटकी यात्रियों की जान

विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। एक क्यू400 विमान में छह टायर होते हैं। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है कि विमान में कितने लोग सवार थे।

FollowGoogleNewsIcon

कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद शुक्रवार को स्पाइसजेट के एक विमान का पहिया टूटकर नीचे गिर गया और विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। स्पाइसजेट विमान के अंदर बैठे एक यात्री ने इस दौरान उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें विमान का अगला बाहरी पहिया निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

स्पाइसजेट के एक विमान का पहिया निकला

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि 12 सितंबर को कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के क्यू400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से वहां उतर गया। एयरलाइन ने कहा कि सफलतापूर्वक उतरने के बाद विमान अपनी शक्ति से टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए।

सूत्रों ने बताया कि विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। एक क्यू400 विमान में छह टायर होते हैं। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है कि विमान में कितने लोग सवार थे।

End Of Feed