मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की इमरजेंसी लैंडिंग; दहशत में यात्री! रोकी गईं सभी उड़ानें

Spicejet Emergency Landing: कांडला से मुंबई आ रहे स्पाइसजेट के विमान की शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट की क्यू 400 फ्लाइट का एक पहिया टेकऑफ के दौरान रनवे में ही छूट गया था। इसके बावजूद विमान ने न सिर्फ अपनी यात्रा पूरी की, बल्कि सुरक्षित लैंडिंग भी कराई।
Spicejet

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की इमरजेंसी लैंडिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Spicejet Emergency Landing: कांडला से मुंबई आ रहे स्पाइसजेट के विमान की शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट की क्यू 400 फ्लाइट का एक पहिया टेकऑफ के दौरान रनवे में ही छूट गया था। इसके बावजूद विमान ने अपनी यात्रा पूरी की। हालांकि, विमान की सुरक्षित लैंडिंग को लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई। इसको लेकर यात्री घबरा गए।

विमान की सुरक्षित लैंडिंग

स्पाइसजेट की विमान संख्या क्यू 400 के पायलट ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए न सिर्फ यात्रा संपन्न की, बल्कि विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। एयरलाइन ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बकौल स्पाइसजेट, लैंडिंग के बाद विमान स्वयं की पॉवर से टैक्सी टर्मिनल तक गया और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से काठमांडू जा रहे विमान में लगी आग, पायलट ने सूझबूझ से लिया काम; वापस लौटी फ्लाइट

कौन सा पहिया रनवे पर छूटा

कांडला से मुंबई आने वाले स्पाइसजेट के विमान का बाहरी पहिया टेकऑफ के बाद रनवे पर ही छूट गया, पर विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। लैंडिंग के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई थी और सभी उड़ानों को रोक दिया गया था, लेकिन अब रनवे क्लियर हो गया है और एयरपोर्ट पर कामकाज बहाल हो चुका है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अनुराग गुप्ता author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कीबोर्ड पीट रहा हूं। परत-दर-परत खबरों को खंगालना और छानना आदतों में शुमार है। पत्रकारिता एवं जनसंच...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited