नोएडा

नोएडा में बाढ़ का अलर्ट... पानी में डूबे खेत, फॉर्महाउस भी जलमग्न; गाजियाबाद में जलभराव से परेशान लोग

लगातार जारी बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर बह रही है। जिसके चलते नोएडा के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। जिसे देखते हुए नोएडा में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है। नोएडा में मंगरौली, याकूतपुर, झट्टा गांव के पुस्ता और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और असगरपुर में गुलाब की खेती भी पानी में डूब गई है।

FollowGoogleNewsIcon

Noida Flood Alert: दिल्ली-एनसीआर में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नोएडा में बाढ़ को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। जिसके कारण दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। लगातार बारिश के कारण इन शहरों के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने नोएडा और गाजियाबाद में आज भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिससे आने वाले समय में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

नोएडा के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

दिल्ली के इन इलाकों में बाढ़ का खतरा

दिल्ली और आसपास के राज्यों में लगातार जारी भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण दिल्ली के भजनपुरा, यमुना विहार, गीता कॉलोनी, मजनूं का टीला, आईएसबीटी, तिमारपुर, यमुना खादर, ओखला और जैतपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। साथ ही गाजियाबाद और नोएडा में भी यमुना से सटे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

नोएडा के फार्महाउस पानी में डूबे

नोएडा में बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां हालात बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से सेक्टर 128 के असगरपुर गांव और आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया है। इसके अलावा मंगरौली, याकूतपुर, झट्टा गांव के पुस्ता और निचले इलाके में भी पानी पहुंच गया है। इन डूबे हुए क्षेत्रों में बने फार्म हाउस भी जलमग्न हो गए हैं। यहां करीब 8 से 10 फीट तक पानी भर गया है। फार्म हाउस में रह रहे कामगार मजदूर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। लोगों को तैरकर सामान निकालते हुए भी देखा जा रहा है।

End Of Feed