पटना

Bihar Weather: बिहार में धीमी पड़ी बारिश, चढ़ने लगा पारा; आज गया-भागलपुर समेत इन जिलों में अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8-July-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में दक्षिण और उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में ही हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। आज बिहार में कहां-कहां बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, आइए जानते है:
bihar weather

बिहार में आज का मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8-July-2025: बिहार में मानसून की रफ्तार कुछ मंद पड़ गई है। जिससे बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। इस दौरान कहीं बारिश हो रही है और कहीं मौसम शुष्क बना हुआ है। बीते 24 घंटों में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला। इस अवधि में दक्षिण और उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। शेष जिलों में बादल मेहरबान नहीं हुए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का मौसम बरकरार रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - Delhi Weather: बारिश से सुबह सुहानी-शाम को उमस से फिर परेशानी, पहेली बना दिल्ली का मौसम; जानें आज कैसा रहेगा मिजाज

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गया, नवादा, जमुई, बाकां, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। बिहार में आज अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम 8-July-2025: यूपी में मानसून सुस्त, बढ़ी उमस, आज कुछ इलाकों में ही खुलेंगे छाते

बिहार में आने वाले दिनों में मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार बिहार में 8 से 11 जुलाई के बीच उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा आदि में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं 9, 10 और 12 जुलाई को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों कटिहार, अररिया, मधेपुरा और भागलपुर आदि में गरज-चमक के साथ बारिश और मेघर्जन का अलर्ट जारी किया गया है। कैमूर, गया, नवादा, जमुई, बांका, किशनगंज, चंपारण और अररिया में 11 जुलाई तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन सभी इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें - Aaj ka Mausam 8 July 2025 LIVE: पहाड़ों से मैदान तक बारिश का दौर जारी, कहीं राहत तो कहीं आफत बना मौसम; आज इन राज्यों में अलर्ट जारी

बिहार में पिछले 24 घंटों में मौसम का हाल

बिहार में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश राजौली में हुई। यहां 25.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। लेकिन बक्सर, सीतामढ़ी और दरभंगा जैसे जिलों में बारिश देखने को नहीं मिली। इस दौरान प्रदेश का सबसे गर्म जिला गोपालगंज रहा। यहां का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री रहा। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान वाल्मीकिनगर का 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 2 से 3 दिन में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिससे गर्मी में भी इजाफा होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari author

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited