पटना

Bihar Flood: बेगूसराय में बाढ़ हुई भयानक, अबतक ले ली सात जानें; हजारों लोग प्रभावित

बेगूसराय जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हाल ही में बाढ़ के पानी में डूबने से सात लोगों की मौत हो गई। शाम्हो प्रखंड के धनहा गांव में एक मां और उसकी सात वर्षीय बेटी की डूबने से मौत हो गई। मां वंदना कुमारी ने अपनी बेटी को बचाने के प्रयास में पानी में कूद पड़ी, लेकिन दोनों डूब गईं। स्थानीय लोगों ने बाद में उनके शवों को बाहर निकाला।

FollowGoogleNewsIcon

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। रविवार तक जिले के कई ब्लॉक में बाढ़ के पानी में डूबने से मां-बेटी समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सबसे अधिक तीन मौतें शाम्हो ब्लॉक में हुईं, जबकि बछवाड़ा, साहेबपुरकमाल, मटिहानी और बरौनी ब्लॉक में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई।

मां-बेटी समेत 7 लोगों की गई जान (सांकेतिक तस्वीर)

शाम्हो ब्लॉक के धनहा गांव में एक सात वर्षीय बच्ची के नहाने के दौरान डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां वंदना कुमारी भी पानी में कूद गई। मगर बाढ़ के पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों ही डूब गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मां-बेटी के शव को बाहर निकाला। इसी ब्लॉक के अकबरपुर बरारी पंचायत के बिजुलिया ग्राम में धीरज कुमार (30 वर्ष), पिता श्याम सुंदर सिंह, बाढ़ के पानी में डूब गए। धीरज का शव भी ग्रामीणों की मदद से बरामद किया गया।

बछवाड़ा के दादुपुर पंचायत अंतर्गत श्रवण टोल वार्ड संख्या 14 में एक गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में डूबने से अशोक यादव (38 वर्ष), पिता महेंद्र यादव की मौत हो गई। वह स्थानीय निवासी थे और हादसे के समय वह खेत की ओर जा रहे थे। विद्यापति नगर सीमावर्ती क्षेत्र के मऊ अखाड़ा घाट पर स्नान के दौरान संजय साह (35 वर्ष), निवासी तेघड़ा, गंगा बाया नदी में डूब गए। काफी देर बाद उनका शव बाहर निकाला गया।

End Of Feed