प्रयागराज

UP News: कभी IG पिता ने किया था कांस्टेबल बर्खास्त, अब बेटी ने ही केस लड़कर दिलवाई नौकरी

उत्तर प्रदेश में पेशेवर ईमानदारी का उदाहरण तब सामने आया जब बरेली रेंज के तत्कालीन आईजी राकेश सिंह द्वारा बर्खास्त कांस्टेबल तौफीक अहमद को उन्हीं की बेटी की पैरवी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहाल कर दिया।

FollowGoogleNewsIcon

Prayagraj News: ड्यूटी के बीच व्यक्तिगत रिश्तों को आड़े न आने देना भले किताबी चीज मालूम होती हो लेकिन उत्तर प्रदेश में अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। यहां एक बेटी ने अपने ही पिता के आदेश के खिलाफ पैरवी की।

पिता के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में की बेटी ने पैरवी (सांकेतिक तस्वीर)

पिता के आदेश के खिलाफ बेटी ने की पैरवी

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक साल 2023 में बरेली रेंज के तत्कालीन महानिरीक्षक (आईजी) राकेश सिंह ने एक पुलिस कांस्टेबल को बर्खास्त किया था, उस मामले में आईजी की ही बेटी की पैरवी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बहाल करने का फैसला सुनाया।

2023 का था मामला

कांस्टेबल तौफीक अहमद को 13 जनवरी 2023 को एक महिला यात्री से छेड़छाड़ और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज अपराधों के आरोपों पर विभागीय कार्रवाई के बाद बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके लिए उन्हें जेल भी हुई थी। जिसके बाद आईजी सिंह ने आरोपों की गंभीरता का हवाला देते हुए अहमद को सेवा से हटाने का सख्त फैसला लिया था।

End Of Feed