रायपुर

महतारी वंदन योजना : छत्तीसगढ़ की 69 लाख महिलाओं को मिले 647 करोड़, बैंक खाते में पहुंची 19वीं किस्त

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। इस योजना के तहत 69 लाख से अधिक महिलाओं को 647 करोड़ से अधिक की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी गई है। इससे राज्य की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

FollowGoogleNewsIcon

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की। कुल 647.13 करोड़ रुपये की यह राशि एक क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त जारी करते सीएम विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके आत्मसम्मान को सशक्त करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आर्थिक सहयोग न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि परिवार की आर्थिक मजबूती और सामाजिक सुरक्षा में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने महिलाओं से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कदम उठाती रहेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के जीवन में आशा, विश्वास और नई प्रेरणा का संचार कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार महिलाओं की बेहतरी और समाज की उन्नति के लिए इसी प्रकार लगातार कार्य करती रहेगी।

End Of Feed