रायपुर

गरियाबंद के बाद बीजापुर में सुरक्षाबलों ने चलाया अभियान; नक्सलियों का लगातार हो रहा खात्मा; एक और ढेर

Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार कोबताया कि जिले के पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने आज सुबह तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद माओवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ शुरू हो गयी।

FollowGoogleNewsIcon

Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान छेड़ा हुआ है। गरियाबंद के बाद बीजापुर से नक्सलियों के खात्मे की खबरें सामने आ रही हैं। बीजापुर में शुक्रवार को दो नक्सली मारे गए थे, जबकि शनिवार को एक और नक्सली मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।

बीजापुर में नक्सली ढेर (फाइल फोटो)

कहां ढेर हुआ नक्सली

बकौल अधिकारी, बीजापुर जिले के पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद माओवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को मुठभेड़ स्थल पर एक माओवादी मृत मिला तथा वहां से 12 बोर की एक बंदूक, एक बीजीएल लांचर, विस्फोटक और अन्य नक्सल सामान बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, अभियान में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि अभियान में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि अभियान पूरा होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ में दो माओवादियों को मार गिराया था। इन माओवादियों के सर पर आठ-आठ लाख रूपए का इनाम था।

End Of Feed