शहर

हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता को मिली Z कैटेगरी सुरक्षा, कपिल मिश्रा बोले- सुनियोजित साजिश के तहत हुआ मुख्यमंत्री पर हमला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। उधर, दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने आज आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला एक सुनियोजित साजिश के तहत सुनियोजित तरीके से किया गया था।

FollowGoogleNewsIcon

Attack on CM Rekha Gupta- केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उन्हें जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। रेखा गुप्ता और उनके आधिकारिक आवास की सुरक्षा विशिष्ट व्यक्तियों को दी जाने वाली अर्द्धसैनिक बल के वीआईपी सुरक्षा समूह (VSG) द्वारा की जाएगी, जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस पार्टी के गांधी परिवार को भी सुरक्षा प्रदान करता है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ाई गई

उन्होंने बताया कि 22 से 25 सशस्त्र कमांडो की एक टीम 24 घंटे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेगी। रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सिविल लाइंस इलाके में उनके कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया। उनके कार्यालय ने इस हमले को उनकी हत्या की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया है।

5 दिन की रिमांड पर आरोपी

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को जन सुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोपी राजेश खिमजीभाई सकारिया को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने आज यह जानकारी दी। गुजरात के राजकोट के रहने वाले राजेश खिमजी ने कल जन सुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत दबोच लिया था। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे तीस हजारी जिला अदालत में पेश किया गया था।

End Of Feed