एजुकेशन

​29 August History: आज ही हुआ था हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन, पढ़ें 29 अगस्त का इतिहास

29 August Historical Events: जानें 29 अगस्त का इतिहास, ऐसे जरूरी प्वॉइंट्स जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के बेहद काम आ सकते हैं, आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन व काज़ी नज़रुल इस्लाम का निधन भी शामिल है।
29 August History in Hindi

29 अगस्त का इतिहास

29 August History of the Day: देश में ऐसे बहुत से लोग हुए हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में इतनी महारत हासिल की कि उनका नाम इतिहास के पन्नों में सदा के लिए दर्ज हो गया। भारत में हॉकी के स्वर्णिम युग के साक्षी मेजर ध्यानचंद का नाम भी ऐसे ही लोगों में शुमार है। ध्यानचंद ने अपने खेल से भारत को ओलंपिक खेलों की हॉकी स्पर्धा में स्वर्णिम सफलता दिलाने के साथ ही परंपरागत एशियाई हॉकी का दबदबा कायम किया। विपक्षी खिलाड़ियों के कब्जे से गेंद छीनकर बिजली की तेजी से दौड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को हुआ था। उनके जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है और खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कार देकर अलंकृत किया जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 29 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

माइकल फैराडे ने पहली बार ट्रांसफार्मर का किया प्रदर्शन

1831 : ब्रिटेन के माइकल फैराडे ने पहली बार ट्रांसफार्मर का प्रर्दशन किया। 1833 : ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया। 1904 : अमेरिका के सेंट लुई में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म

1905 : भारतीय हाकी के इतिहास में कई सुनहरे पन्ने जोड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म। 1947 : भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये डॉ॰ भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति का गठन।

काज़ी नज़रुल इस्लाम का निधन

1976 : प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का निधन। 1998 : सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित। 2003 : इराक के पवित्र शहर नजफ़ पर आत्मघाती हमला। शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।

29 अगस्त का इतिहास

2008 : टाटा मोटर्स ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर पश्चिम बंगाल के सिंगूर में नैनो परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।

जकार्ता एशियाई खेलों भारत को दोहरी सफलता

2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में भारत को दोहरी सफलता। अरपिंदर सिंह ने पुरुषों की त्रिकूद में और स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की हैप्टथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।

पुराने सभी 500 और 1000 के नोट बैंकिंग प्रणाली में लौटे

2018 : भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि नोटबंदी में चलन से हटाए गए 500 और 1000 के लगभग सभी पुराने नोट बैंकिंग प्रणाली में लौटे।

9 अगस्त हिस्ट्री

2021 : पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और ऊंची कूद के एथलीट निषाद कुमार ने रजत पदक जीते। 2023 : तोशाखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाई गई। भाषा इनपुट के साथ

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नीलाक्ष सिंह author

लखनऊ के रहने वाले नीलाक्ष सिंह बतौर चीफ कॉपी एडिटर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से 2021 से जुड़े हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन पूरा ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited