एजुकेशन

AIBE 19 Exam: अखिल भारतीय बार परीक्षा पास करने के बाद कैसे प्राप्त करेंगे COP सर्टिफिकेट

AIBE 19 Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अखिल भारतीय बार परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर की हाल ही जारी की, अब किसी भी दिन रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा, जानें पास होने वाने उम्मीदवार COP सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करेंगे।

FollowGoogleNewsIcon

AIBE 19 Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 6 मार्च को अखिल भारतीय बार परीक्षा 2024 के लिए फाइनल आंसर की (AIBE 19 Final Answer Key 2024) जारी की थी। अब उम्मीदवार रिजल्ट के इंतजार में हैं। बता दें, बीसीआई जल्द AIBE 19 Result 2024 की घोषणा कर सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर AIBE 19 Result 2024 Date की जानकारी नहीं आई है। बहरहाल, जैसे ही AIBE 19 Result 2024 Link को एक्टिव किया जाएगा, तुरंत से timesnowhindi.com/education पर भी लिंक या AIBE 19 Result 2024 Pdf को शेयर किया जाएगा। अगर आपने भी AIBE XIX Exam 2024 में भाग लिया था, तो जानें पास होने के बाद COP सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करेंगे।

AIBE 19 परीक्षा 2024 में पासा होने के बाद COP प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें

COP (प्रैक्टिस का प्रमाण पत्र) भारत में कानून का अभ्यास करने के लिए आवश्यक एक अनिवार्य दस्तावेज है।

COP BCI से मिलने वाला एक कानूनी लाइसेंस है, जो किसी भी भारतीय न्यायालय में ग्राहकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए आवश्यक है। यह देशव्यापी मान्यता भी प्रदान करता है क्योंकि वकीलों को भारत में किसी भी उच्च न्यायालय या अधीनस्थ न्यायालय में कानून का अभ्यास करने की अनुमति है।

End Of Feed