CGBSE 10th 12th Supplementary Result 2025: जारी हुआ छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं स्पलीमेंट्री रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

CGBSE 10th 12th Supplementary Result 2025 (Photo Credit: Canva)
CGBSE 10th 12th Supplementary Result 2025 declared at cgbse.nic.in: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी छत्तीसगढ़ बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तसीगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई से 16 जुलाई 2025 के बीच किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बज से दोपहर 1:15 बजे तक हुई थी। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download CGBSE Supplementary Result 2025
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Chhattisgarh Board Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 7 मई को जारी किया गया था। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव...और देखें

UPTET Exam 2025: खत्म हुआ इंतजार! उत्तर प्रदेश में बड़ी भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब होगा एग्जाम

RRB Group D Admit Card and City Slip: आरआरबी ग्रुप-D एग्जाम 17 नवंबर से, जानें कब जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

RPSC Jobs 2025: विद्युत निगमों में तकनीशियन के 2163 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 10 सितम्बर से

UPSSSC PET Answer Key 2025: जारी हो गई यूपी पीईटी परीक्षा आंसर की, upsssc.gov.in से देखें Direct Link

UPSC Geo-Scientist 2025: यूपीएससी ने भू-वैज्ञानिक परीक्षा के लिए जारी किया साक्षात्कार कार्यक्रम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited