Chandra Grahan GK Quiz: चंद्र ग्रहण कब, क्यों और कैसे लगता है, जानें 7 बड़े सवालों के जवाब

Chandra Grahan GK Quiz In Hindi: चंद्र ग्रहण कब, क्यों और कैसे लगता है
Chandra Grahan GK Quiz In Hindi: जीके क्विज 2025 में एक बार फिर आपका (Chandra Grahan GK Quiz) स्वागत है। कल यानी 14 मार्च 2025 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ग्रहण एक खगोलीय (GK Quiz In Hindi) घटना है। सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी चांद और सूर्य के बीच में यानी एक सीध में आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। यहां हम आपके लिए चंद्र ग्रहण पर जनरल नॉलेज के कुछ सवाल लेकर आए हैं।
Chandra Grahan GK Quiz
प्रश्न: चंद्र ग्रहण कैसे लगता है?
उत्तर: सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी चांद और सूर्य के बीच में यानी एक सीध में आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है।
प्रश्न: चंद्र ग्रहण कितने प्रकार का होता है?
उत्तर: चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है। यहां आप जान सकते हैं।
- पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse): जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है।
- आंशिक चंद्र ग्रहण (Partial Lunar Eclipse): जब चंद्रमा का कुछ हिस्सा पृथ्वी की छाया में आता है।
- उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse): जब चंद्रमा केवल पृथ्वी की हल्की छाया (पेनुम्ब्रा) में आता है। इस दौरान चंद्रमा की चमक में थोड़ी कमी आती है।
प्रश्न: Blood Moon कब होता है?
उत्तर: ब्लड मून उस स्थिति को कहा जाता है जब चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग लाल हो जाता है।
प्रश्न: साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
उत्तर: साल का पहला चंद्र ग्रहण कल यानी 14 मार्च 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और समापन दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर होगा। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा।
प्रश्न: साल का पहला चंद्र ग्रहण कहां दिखेगा?
उत्तर: यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर और पूर्वी एशिया आदि जगहों पर देखने को मिलेगा।
प्रश्न: चंद्र ग्रहण के समय में क्या करना चाहिए?
उत्तर: ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए और विशेष रूप से चंद्रमा के बीज मंत्र 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः' का जाप करना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या का रहने वाला हूं। लिखने-पढ़ने का शौकीन, राजनीति और शिक्षा से जुड़े मुद्दों में विशेष रुचि। साथ ही हेल्...और देखें

UPTET Exam 2025: खत्म हुआ इंतजार! उत्तर प्रदेश में बड़ी भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब होगा एग्जाम

RRB Group D Admit Card and City Slip: आरआरबी ग्रुप-D एग्जाम 17 नवंबर से, जानें कब जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

RPSC Jobs 2025: विद्युत निगमों में तकनीशियन के 2163 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 10 सितम्बर से

UPSSSC PET Answer Key 2025: जारी हो गई यूपी पीईटी परीक्षा आंसर की, upsssc.gov.in से देखें Direct Link

UPSC Geo-Scientist 2025: यूपीएससी ने भू-वैज्ञानिक परीक्षा के लिए जारी किया साक्षात्कार कार्यक्रम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited