RRB NTPC Result 2025: अगले माह इस दिन जारी हो सकता है आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

RRB NTPC Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट
RRB NTPC Result 2025, RRB NTPC CBT 1 Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB NTPC Result 2025) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का परिणाम सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित कर (RRB NTPC CBT 1 Result) सकता है। इससे पहले 26 अगस्त, 2025 को आरआरबी अधिकारियों ने रिजल्ट पर चर्चा करने और तिथि को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक निर्धारित की थी। हालांकि बैठक के बाद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि नतीजे का ऐलान अगले माह किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
RRB NTPC CBT 1 Exam 2025: कब हुई थी परीक्षा
बता दें आरआरबी सीबीटी 1 परीक्षा 5 जून से 24 जून, 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 100 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे गए थे प्रत्येक प्रश्न एक मार्क्स का था। साथ ही यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान था। वहीं प्रोविजनल आंसर की 1 जुलाई को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 6 जुलाई तक का समय दिया गया था। इसके लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था।
RRB NTPC CBT 1 Result: सीबीटी 2 परीक्षा के लिए पात्र
आरआरबी एनटीपीसी के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सीबीटी 1 में सफल होने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकेंगे।
RRB NTPC CBT 1 Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
सबसे पहले www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर RRB NTPC CBT 1 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
How To Check RRB NTPC CBT 1 Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट का स्कोर कार्ड
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- पिता का नाम (Fathers Name)
- माता का नाम (Mothers Name)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- प्राप्तांक (Achieving Marks)
- कुल मार्क्स (Total Marks)
RRB NTPC CBT 1 Result 2025
बता दें रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अदिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या का रहने वाला हूं। लिखने-पढ़ने का शौकीन, राजनीति और शिक्षा से जुड़े मुद्दों में विशेष रुचि। साथ ही हेल्...और देखें

UPTET Exam 2025: खत्म हुआ इंतजार! उत्तर प्रदेश में बड़ी भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब होगा एग्जाम

RRB Group D Admit Card and City Slip: आरआरबी ग्रुप-D एग्जाम 17 नवंबर से, जानें कब जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

RPSC Jobs 2025: विद्युत निगमों में तकनीशियन के 2163 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 10 सितम्बर से

UPSSSC PET Answer Key 2025: जारी हो गई यूपी पीईटी परीक्षा आंसर की, upsssc.gov.in से देखें Direct Link

UPSC Geo-Scientist 2025: यूपीएससी ने भू-वैज्ञानिक परीक्षा के लिए जारी किया साक्षात्कार कार्यक्रम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited