एजुकेशन

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा, नतीजों को लेकर UPMSP के सचिव ने दी अपडेट

UP Board 10th 12th Result 2025, UPMSP Sarkari Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के रिजल्ट की घोषणा जल्द की जानी है। इन दोनों कक्षाओं के करीब 54 लाख से अधिक छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल बोर्ड ने 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था। वहीं, 2023 में नतीजे 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे। जानें इस साल यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा (up board result kab aayega)।

FollowGoogleNewsIcon

UP Board 10th 12th Result 2025, UPMSP Sarkari Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के रिजल्ट की घोषणा जल्द की जानी है। इन दोनों कक्षाओं के करीब 54 लाख से अधिक छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस बार भी परंपरा को बरकरार रखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा। यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका है और ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर मार्कशीट जारी की जाएगी। पिछले साल बोर्ड ने 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था। वहीं, 2023 में नतीजे 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे। जानें इस साल यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा (UP Board result kab aayega)।

UP Board Result 2025 kab aayega

UPMSP UP Board Result 2025 Update

सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख को लेकर अलग अलग दावे किए जा रहे हैं। इस बीच यूपी बोर्ड की ओर से सही और सटीक जानकारी दी गई है। अमर उजाला की एक रिपोर्ट की मानें तो यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया है कि परिणाम 25 अप्रैल से पहले घोषित नहीं किया जाएगा। वहीं विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो परीक्षा परिणाम 26 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। छात्र रोल नंबर की मदद से यूपी बोर्ड 12वीं और 10वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं (up board result 12th check by roll number)

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड में कुल छात्र

भगवती सिंह ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच सम्पन्न कराई गईं। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच किया गया। इस कार्य के लिए राज्यभर में कुल 261 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इस साल, यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 54.37 लाख छात्र उपस्थित हुए, जिसमें 27.32 लाख छात्र कक्षा 10 (हाईस्कूल) की परीक्षा दे रहे थे और 27.05 लाख छात्र कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में शामिल हुए थे।

End Of Feed