चुनाव से पहले अकाउंट हुआ फ्रीज तो मैदान में एक साथ उतरी कांग्रेस की 'त्रिमूर्ति', बोला मोदी सरकार पर हमला, लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए
Congress Account Freeze Case: लोकसभा चुनाव से पहले एकाउंट फ्रीज होने पर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के तीन शीर्ष नेताओं (अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी) ने एक साथ मोदी सरकार पर हमला बोला। तीनों नेताओं ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस किया और कहा कि आज देश में लोकतंत्र नहीं बचा है।
ये भी पढ़ें- बिहार में सियासी हलचलें तेज, कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव; RJD ने कहा- जल्द होगा सीट बंटवारा
मोदी सरकार पर भड़की सोनिया गांधी
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज किए को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। सोनिया गांधी ने कहा- "प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। जनता से एकत्रित धन को रोका जा रहा है और हमारे खातों से जबरन पैसा छीना जा रहा है। हम सभी का मानना है कि यह अभूतपूर्व और अलोकतांत्रिक है।"
'14 लाख का मामला और जुर्माना 200 करोड़'
इसी प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते करीब एक महीने पहले फ्रीज कर दिए गए।कांग्रेस को देश की 20% जनता वोट देती है, लेकिन आज हम रेल टिकट नहीं खरीद सकते, हम विज्ञापन नहीं दे सकते। 14 लाख रुपए का मामला है और 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया गया है, जिसपर ज्यादा से ज्यादा 10 हजार का जुर्माना लग सकता है। ये कांग्रेस के खिलाफ आपराधिक साजिश है, जो हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री कर रहे हैं। आज देश में लोकतंत्र नहीं बचा है।
BJP का खतरनाक खेल- खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया और इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। खड़गे ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड से BJP ने हजारों करोड़ से ज्यादा अपने अकाउंट में भर लिए हैं। दूसरी तरफ साजिशन कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। इसलिए कि हम पैसों के अभाव में बराबरी से चुनाव न लड़ पाएं। ये BJP का खतरनाक खेल है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें चुनाव से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। भारत के चुनाव (Elections) अपडेट और विधानसभा चुनाव के प्रमुख समाचार पाएं Times Now Navbharat पर सबसे पहले ।
शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत हैं और उन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। पटना से ताल्लुक रखने वाले शिशुपा...और देखें

'नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए नीतीश', तेजस्वी यादव बोले- अपने पिता की तरह BJP के सामने नहीं झुकूंगा

महादेवपुरा में 'वोट चोरी' के रूप में परमाणु बम के बाद हम जल्द ही हाइड्रोजन बम लाएंगे, वोटर अधिकार रैली में गरजे राहुल

बिहार SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट से विपक्ष को बड़ा झटका, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की समय सीमा बढ़ाने से इनकार

तेजस्वी ने मंच से खुद को बता डाला मुख्यमंत्री पद का चेहरा, देखते रहे गए राहुल गांधी, अखिलेश ने किया समर्थन

Video: खाली कुर्सियां देख ऐसी नाराज हुईं JDU सांसद लवली आनंद, बिना भाषण दिए गईं लौट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited