Jharkhand Elections: झारखंड में भाजपा और आजसू के बीच तय हुआ शीट शेयरिंग फार्मूला, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

सुदेश महतो-बाबूलाल मरांडी
Jharkhand Elections: झारखंड में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने पुराने सहयोगी संगठन ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन किया है। सूत्रों की मानें तो दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग फार्मूला लगभग तय हो गया है। देर रात अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में आजसू के खाते 11 सीटे देने पर सहमति बनी है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगले एक दो दिन में सीट शेयरिंग फार्मूले का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया जाएगा।
सूत्रों की मानें तो दोनों पार्टियों के बीच हुए सीट समझौते के तहत राज्य की 81 विधानसभा सीटों में 11 पर आजसू व अन्य सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशी उतार सकती है। हालांकि, कितनी सीटों पर कौन लड़ेगा, इसका आधिकारिक ऐलान दो दिन के अंदर किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव में भी किया था गठबंधन
भारतीय जनता पार्टी और आजसू के बीच लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन हुआ था। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में भाजपा ने 13 तो आजसू ने गिरिडीह की एक सीट से प्रत्याशी उतारा था। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियों गठबंधन किया था। 2019 के चुनाव में भाजपा ने 11 तो आजसू ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं कांगेस और जेएमएम के खाते में एक-एक सीट आई थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें चुनाव से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। भारत के चुनाव (Elections) अपडेट और विधानसभा चुनाव के प्रमुख समाचार पाएं Times Now Navbharat पर सबसे पहले ।
मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रक...और देखें

'नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए नीतीश', तेजस्वी यादव बोले- अपने पिता की तरह BJP के सामने नहीं झुकूंगा

महादेवपुरा में 'वोट चोरी' के रूप में परमाणु बम के बाद हम जल्द ही हाइड्रोजन बम लाएंगे, वोटर अधिकार रैली में गरजे राहुल

बिहार SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट से विपक्ष को बड़ा झटका, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की समय सीमा बढ़ाने से इनकार

तेजस्वी ने मंच से खुद को बता डाला मुख्यमंत्री पद का चेहरा, देखते रहे गए राहुल गांधी, अखिलेश ने किया समर्थन

Video: खाली कुर्सियां देख ऐसी नाराज हुईं JDU सांसद लवली आनंद, बिना भाषण दिए गईं लौट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited