बॉलीवुड

BREAKING: अहान शेट्टी ने लिया एक्शन मूवीज से ब्रेक...घोल डायरेक्टर की हॉरर मूवी में आएंगे नजर

Ahan Shetty signed Horror Movie: रोमांटिक थ्रिलर तड़प से बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक्टर अहान शेट्टी ने घोल डायरेक्टर प्रतीक ग्राहम के साथ हॉरर मूवी के लिए हाथ मिलाया है। अहान शेट्टी अपने डेब्यू के बाद से ही एक्शन फिल्मों में नजर आ रहे हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वो एक्शन से ब्रेक लेने के मूड में हैं।
Ahaan Shetty Horror Movie

Image Source: Tadap Movie

Ahan Shetty signed Horror Movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अन्ना के नाम से मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए अहान को काफी तारीफें मिलीं लेकिन कोरोना काल की वजह से ये मूवी सिनेमाघरों में बहुत शानदार कमाई नहीं कर पायी। फिल्म तड़प के बाद माना जाने लगा था कि इंडस्ट्री को एक नया एक्शन स्टार मिल गया है लेकिन अहान शेट्टी फिल्म तड़प के बाद एक शानदार मूवी के लिए तड़प गए लेकिन किसी भी निर्माता ने उनकी तरफ नहीं देखा। कुछ वक्त पहले उनका नाम सनी देओल की बॉर्डर 2 के साथ जुड़ा, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। कई लोगों ने माना कि बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी का करियर रिवाइव हो जाएगा और ऐसा होता भी दिख रहा है।

कुछ देर पहले ही अहान शेट्टी को लेकर ऐसी खबर सामने आई है कि अहान शेट्टी ने घोल डायरेक्टर प्रतीक ग्राहम के साथ एक हॉरर मूवी के लिए हाथ मिलाया है। प्रतीक ग्राहम और अहान शेट्टी की ये हॉरर मूवी एक रियल लाइफ नेशनल ट्रेजेडी पर आधारित होगी और इसे ख्याति मदान का बैनर प्रोड्यूस करेगा। प्रतीक के साथ हाथ मिलाकर अहान ने इंडस्ट्री को बता दिया है कि वो एक्शन से हटकर भी कुछ करना चाहते हैं और जल्द ही हॉरर मूवी से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी करने के लिए तैयार हैं।

अहान शेट्टी इन दिनों बॉर्डर 2 में व्यस्त हैं, जो अगले साल की शुरुआत में रिलीज होनी है। बॉर्डर 2 खत्म करते ही अहान शेट्टी अपनी अपकमिंग हॉरर मूवी में लग जाएंगे, जिसकी शूटिंग 2026 की शुरुआत से शुरू होगी। फिल्म में अहान शेट्टी के अलावा कौन-कौन से अभिनेता नजर आएंगे, ये अभी तक साफ नहीं है। मेकर्स जल्द ही इस मूवी की स्टारकास्ट का खुलासा करेंगे। वैसे आप अहान शेट्टी को हॉरर मूवी में देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Rahul Sharma author

नमस्ते, मेरा नाम राहुल शर्मा है। मैं वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत और जूम हिन्दी में एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ। इससे पहले मैंने जी मीडिया क...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited