• Welcome!

Logo

Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…

or continue with
  • email iconGoogle
  • email iconEmail
To get RegisteredSignup now
बॉलीवुड

बोनी कपूर एक दो नहीं बल्कि 6 फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे, श्रद्धा कपूर संग भी करेंगे काम

Boney Kapoor on Upcoming Movies: बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो 6 फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर गदर काटने का तैयारी कर रहे हैं।

Follow
GoogleNewsIcon

Boney Kapoor on Upcoming Movies: फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बोनी कपूर अपनी एक के बाद एक फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। बोनी कपूर ने अभी हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में फिल्म नो एंट्री 2 (No Entry 2) को लेकर कई अपडेट दिए थे। उन्होंने फिल्म पुरानी और नई स्टारकास्ट पर अपनी बात रखी थी। इन सब के बीच बोनी कपूर ने एक बार फिर अपनी नई अपकमिंग फिल्मों को लेकर बात की है। बोनी कपूर ने बताया वो एक दो नहीं बल्कि 6 फिल्में लेकर आ रहे हैं। साथ-साथ उन्होंने बताया वो इन एक्ट्रेसेस संग काम करने वाले हैं।

Boney Kapoor on Upcoming Movies

Image Source: IMDb

श्रद्धा कपूर संग फिल्म बनाएंगे बोनी कपूर

बोनी कपूर ने एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। बोनी कपूर ने अभी हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर अपडेट दिया है। Komal Nahta को दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने कहा कि 'हम 6 फिल्में बनाने वाले हैं 2 तमिल और 4 हिंदी में। इस साल हम नो एंट्री में एंट्री की शूटिंग शुरू करेंगे। मैं खुशी कपूर के साथ एक फिल्म और जाह्नवी कपूर के साथ एक फिल्म बना रहा हूं। श्रद्धा कपूर के साथ भी एक फिल्म हो सकती है।' बोनी कपूर ने आगे बताया कि 'इन 6 फिल्मों के अलावा मेरे पास शूटिंग स्क्रिप्ट्स भी तैयार हैं। लेकिन मैं एक साथ कई फिल्में शुरू नहीं कर सकता।' जब रीमेक राइट्स खरीदने के खर्चे के बारे में पूछा गया तो बोनी कपूर ने कहा, 'मेरे करियर की शुरुआत से अब तक मैंने रीमेक राइट्स के लिए 30-35 करोड़ रुपये खर्च किए होंगे। सबसे महंगे राइट्स कोमाली के थे। इसके लिए मैंने 3.5 करोड़ दिए। वो फिल्म अभी तक बनी नहीं है। मैंने अब इसके हिंदी राइट्स लव रंजन को दे दिए हैं।'

नो एंट्री 2 में नजर आएंगे ये सितारे

अनीस बज्मी के डायरेक्शन में रही फिल्म नो एंट्री 2 में वरुण धवन (Varun Dhawan), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अहम रोल में होंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article
Abhay author

अभय, अप्रैल 2024 से टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रहे है...और देखें

Follow Us:
Subscribe to our daily Entertainment Newsletter!
End Of Feed