LVMH प्राइज 2025 में दीपिका पादुकोण बनीं भारत की पहली ज्यूरी मेंबर, स्टाइल और कॉन्फिडेंस ने जीता दिल

Image Source: Zoom
Deepika Padukone at LVMH Prize 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) का हर लुक हमेशा ही फैंस के लिए किसी खास ट्रीट से कम नहीं होता। चाहे रेड कार्पेट हो, कोई ग्लोबल इवेंट या ब्रांड प्रमोशन, उनका अंदाज और स्टाइल हर बार दिल जीत ही लेता है। हाल ही में 2025 LVMH प्राइज में भी ऐसा ही देखने को मिला, जहां दीपिका भारत की पहली ज्यूरी मेंबर बनकर पहुंचीं थी। इस इवेंट में उनका लुक और स्टाइल हमेशा की तरह चर्चा में रहा। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती और ग्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, दीपिका का यह सफर काफी खास रहा है। 2022 में उन्होंने इतिहास रचा था, जब उन्हें ग्लोबल लग्जरी ब्रांड्स लुई वीटॉन और कार्टियर ने साइन किया। वह पहली भारतीय स्टार बनीं जिन्हें इन फैशन हाउसेस ने जोड़ा। अब 2025 में दीपिका को LVMH प्राइज़ की ज्यूरी में शामिल किया गया है। इस तरह से वह न सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, बल्कि दुनिया भर में भारतीय टैलेंट और स्टाइल को भी आगे बढ़ा रही हैं। पिछले साल नैटली पोर्टमैन इस इवेंट में स्पेशल ज्यूरी का हिस्सा बनी थीं, और अब दीपिका इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
दीपिका पादुकोण के करियर की बात करें तो दीपिका के पास भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह डायरेक्टर एटली की फिल्म AA22XA6 में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन होंगे। इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी कोलैबोरेशन्स में से एक माना जा रहा है। इसके अलावा, उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 AD का सीक्वल भी आने वाला है, जिसमें वह प्रभास के साथ दिखेंगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और ट...और देखें

अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना होने पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'नाराज होकर भी...'

नेपाल की मौजूदा हालत को देख Prajakta Koli ने कैंसिल की अपनी ट्रिप, कहा 'यह सच में दिल दहलाने...'

Baaghi 4 Box Office Day 5: टाइगर श्रॉफ की फिल्म का हुआ बुरा हाल, 5 दिनों में कमाए कुल इतने करोड़

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने निकाली कुनिका सदानंद पर भड़ास, गौरव खन्ना के चलते अमाल मलिक ने मोड़ा दोस्तों से मुंह

Rise and Fall: धनश्री वर्मा ने बताई इंडस्ट्री में काम मिलने की वजह, क्यों बोलीं ' दुनिया वाले मेरे खिलाफ खड़े हैं'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited