Dhurandhar: 20 साल छोटी हसीना संग रोमांस करने पर रणवीर सिंह हुए ट्रोल, लोगों ने कहा-'वह एक्ट्रेस के चाचा जैसे दिखते हैं...'

Dhurandhar
Dhurandhar: रणवीर सिंह के 40वें जन्मदिन पर धुरंधर का पहला लुक सामने आया है। इस लुक में एक्टर दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वही इस फिल्म में रणवीर सिंह 20 साल की सारा अर्जुन संग रोमांस करते हुए नजर आएंगे। एक्टर को 20 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस करने को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि एक्टर को क्या बोला जा रहा है।
रणवीर सिंह के धुरंधर का टीजर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-"मैंने अभी-अभी रणवीर सिंह की नई फिल्म का टीजर देखा। टीजर वाकई दमदार है। कास्ट भी शानदार हैं। लुक ठीक है, लेकिन इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस सिर्फ 20 साल की है। वही एक्टर रणवीर 40 साल के हैं। यह थोड़ा अजीब है। वह बहुत छोटी है, जबकि वह बहुत लंबे समय से इंडस्ट्री में है।"
चाचा की तरह दिखते हैं
दूसरे ने लिखा-"वह 20 साल की है, लेकिन रणवीर के साथ उम्र का अंतर भी 20 है।" तीसरे ने लिखा- "सारा अर्जुन रणवीर सिंह की लेडी लव बनने के लिए बहुत छोटी है, लेकिन फिल्म सच कहूं तो शानदार लग रही है"। चौथे ने लिखा-"कोई बुरा नहीं मानना चाहिए, लेकिन वह रोमांटिक लीड की बजाय उसके चाचा की तरह दिखते हैं। उम्र का अंतर बहुत है। यह वास्तव में अजीब है।"
ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा
धुरंधर को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है। इस फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने निर्मित किया है। रणवीर और सारा के अलावा धुरंधर में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी हैं। ऐसा माना जाता है कि यह फिल्म भारतीय सुपर जासूस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के जीवन पर आधारित है, जिन्हें सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जाना जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना होने पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'नाराज होकर भी...'

नेपाल की मौजूदा हालत को देख Prajakta Koli ने कैंसिल की अपनी ट्रिप, कहा 'यह सच में दिल दहलाने...'

Baaghi 4 Box Office Day 5: टाइगर श्रॉफ की फिल्म का हुआ बुरा हाल, 5 दिनों में कमाए कुल इतने करोड़

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने निकाली कुनिका सदानंद पर भड़ास, गौरव खन्ना के चलते अमाल मलिक ने मोड़ा दोस्तों से मुंह

Rise and Fall: धनश्री वर्मा ने बताई इंडस्ट्री में काम मिलने की वजह, क्यों बोलीं ' दुनिया वाले मेरे खिलाफ खड़े हैं'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited