बॉलीवुड

'लालबागचा राजा' के दर्शन के दौरान भीड़ में फंसी जाह्नवी कपूर, 'परम सुंदरी' एक्ट्रेस फेस पर दिखा डर

Janhvi Kapoor Viral Video: फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) फेम एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर भीड़ में फंसी हुई नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर के इस वीडियो पर यूजर्स चिंता जाहीर करते हुए नजर आए।
Janhvi Kapoor Viral Video

Image Source: Reddit

Janhvi Kapoor Viral Video: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म परम सुंदरी के रिलीज होते ही इसको लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस फिल्म को हिट कराने के लिए जाह्नवी कपूर भी काफी मेहनत करती नजर आईं। इन सब के बीच जाह्नवी कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद जाह्नवी कपूर के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मालमा क्या है।

भीड़ में फंसी जाह्नवी कपूर

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह जाह्नवी कपूर का एक वीडियो है। इस वायरल हो रहे वीडियो में जाह्नवी कपूर अपने को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) की रिलीज से पहले मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) पंडाल में गणपति दर्शन करती नजर आ रही हैं।लेकिन इस दौरान जाह्नवी कपूर भीड़ फंस गई। जाह्नवी कपूर इस वीडियो में अनकंफर्टेबल और डरी हुई नजर आईं। जाह्नवी कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद जाह्नवी कपूर के फैंस काफी उदास हो गए। तो वहीं कई यूजर्स जाह्नवी कपूर की वीडियो पर कमेंट कर चिंता जाहीर करते हुए नजर आए।

रिलीज हुई जाह्नवी कपूर की फिल्म

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी आज यानी 29 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। जाह्नवी कपूर की इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार भी मिल रहा है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ-साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, संजय कपूर समेत कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। जाह्नवी कपूर के वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Abhay author

अभय, अप्रैल 2024 से टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे बॉलीवुड लाइफ और इनशॉर्ट्स में सब-ए...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited