बॉलीवुड

काजोल ने बेटी न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू पर तोड़ी चुप्पा, कहा- 'अभी तक उसने तय कर लिया...'

Kajol on Nysa Devgan Bollywood Debut: एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। न्यासा देवगन की मां काजोल ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खुलासा किया है।
Kajol on Nysa devgan Bollywood Debut

Kajol on Nysa devgan Bollywood Debut

Kajol On Daughter Nysa Devgn Bollywood Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी काजोल का कोई वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी एक्ट्रेस के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगती है। लेकिन इस बार काजोल अपनी बेटी न्यासा देवगन को लेकर सुर्खियों में हैं। काजोल ने अभी हाल में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू के सवाल पर जवाब दिया है। जिसके बाद से काजोल और उनकी बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) सोशल मीडिया पर छा गई हैं। तो चलिए जानते हैं काजोल ने बेटी के डेब्यू के सवाल पर क्या जवाब दिया है।

बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं न्यासा देवगन?

एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू का फैंस को काफी समय से इंतजार है। लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई अपडेट नहीं आया था, इसी बीच न्यासा देवगन की मां काजोल ने पिंकविला के साथ एक खास बातचीत में उनके डेब्यू के सवाल पर जवाब दिया है। काजोल ने कहा कि 'मुझे लगता है कि न्यासा देवगन ने अभी तक यह तय कर लिया है कि वह फिल्मों में नहीं आना चाहती, कम से कम अभी तो नहीं। मैं उस पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं बनाना चाहती हूं।' काजोल के इस जवाब के बाद न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू पर विराम लग गया है।

इस फिल्म में नजर आएंगी काजोल

काजोल इस इंटरव्यू के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'मां (Maa)' को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। काजोल की ये फिल्म 27 जून 2025 को रिलीज होने जा रही है। काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू न करने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Abhay author

अभय, अप्रैल 2024 से टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे बॉलीवुड लाइफ और इनशॉर्ट्स में सब-ए...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited