बॉलीवुड

काजोल ने अक्षय कुमार को जन्मदिन की दी बधाई, एक समय एक्ट्रेस का खिलाड़ी कुमार पर था क्रश!

Kajol Send Birthday Wishes to Akshay Kumar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार आज 58 साल के हो गए हैं। ऐसे में अक्षय कुमार के जन्मदिन पर अब 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल ने भी खिलाड़ी कुमार को बधाई दी है। काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्षय की फोटो भी शेयर की है।

FollowGoogleNewsIcon

Kajol Send Birthday Wishes to Akshay Kumar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज यानी 9 सितंबर के दिन 58 साल के हो गए हैं। अक्षय कुमार के बर्थडे पर उनके फैन्स और फॉलोअर्स लगातार विश कर रहे हैं। फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने भी अक्षय कुमार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए अब 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने भी अक्षय कुमार को उनके 58वें जन्मदिन पर बधाई दी है।

Pic Credit: Instagram

काजोल ने दी अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाई

काजोल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बर्थडे बॉय अक्षय कुमार की शानदार फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अक्षय कुमार। उम्मीद करती हूं आज तुम खूब मजा करोगे।' बहुत कम लोग यह जानते हैं कि काजोल के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि एक जमाने में एक्ट्रेस का अक्षय कुमार पर क्रश था।

काजोल और अक्षय कुमार ने अपने करियर में अब तक केवल एक फिल्म 'ये दिल्लगी' में काम किया था, जो 1994 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में सैफ अली खान भी नजर आए थे। फिल्म में अक्षय कुमार और काजोल की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

End Of Feed