बॉलीवुड

अनिल कपूर के सिर से उठा मां निर्मल कपूर का हाथ, 90 साल की उम्र में हुआ देहान्त

Nirmal Kapoor Death: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor News) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, अनिल कपूर (Anil Kapoor) की मां निर्मल कपूर ने 90 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है। जैसे ही निर्मल कपूर के देहान्त की खबर मीडिया में आई है, वैसे ही अनिल कपूर के फैंस उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांगने लगे हैं।
Anil Kapoor Mother Died

Anil Kapoor Mother Died

Anil Kapoor mother Nirmal Kapoor Died: बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया उर्फ अनिल कपूर (Anil Kapoor) को चाहनेवालों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) का निधन हो गया है। 90 साल की उम्र में वो अपने परिवार से विदा लेकर चली गई हैं। 2 मई की शाम निर्मल कपूर के देहान्त की खबर आई है, जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। कपूर परिवार के करीबी और उनके चाहनेवाले निर्मल कपूर की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांग रहे हैं। कपूर परिवार की तरफ से अभी तक निर्मल कपूर की मृत्यु पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में थीं भर्ती

मनी9 की रिपोर्ट की मानें तो अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर पिछले एक हफ्ते से मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था। निर्मल कपूर काफी समय से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद कपूर परिवार ने उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल से वो ठीक होकर वापस न आ सकी और 90 साल की उम्र में सबको छोड़कर चल बसी।

पिता सुरेन्द्र कपूर की मृत्यु के बाद मां का खास ख्याल रखते थे तीनों बेटे

निर्माता सुरेन्द्र कपूर की मृत्यु के बाद बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर अपनी बूढ़ी मां का खास ख्याल रखते थे। जब भी फैमिली फंक्शन की तस्वीरें सामने आती थीं तब ये तीनों मां के साथ ही नजर आते थे। अनिल कपूर ने कुछ वक्त पहले मां के साथ कई सारी प्यारी-प्यारी फोटो शेयर की थीं, जिनमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Rahul Sharma author

नमस्ते, मेरा नाम राहुल शर्मा है। मैं वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत और जूम हिन्दी में एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ। इससे पहले मैंने जी मीडिया क...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited