बॉलीवुड

EXCLUSIVE: पल्लवी जोशी ने ठुकरा दी थी The Bengal Files, एक्ट्रेस को मनाने के लिए विवेक अग्निहोत्री ने बेले पापड़

Pallavi rejected The Bengal Files: अदाकारा पल्लवी जोशी ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि उन्होंने पहले द बंगाल फाइल्स रिजेक्ट कर दी थी क्योंकि वो इसे करना नहीं चाहती थीं। विवेक ने भी नई अदाकारा की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन उन्हें पल्लवी के अलावा कोई दूसरी एक्ट्रेस समझ ही नहीं आई, जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस से रिक्वेस्ट की और फिर जाकर पल्लवी की कास्टिंग फाइनल हुई।
Pallavi Joshi

Image Source: The Bengal Files

Pallavi rejected The Bengal Files: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा पल्लवी जोशी ने द बंगाल फाइल्स के लिए अपने पति विवेक अग्निहोत्री के साथ हाथ मिलाया है। पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री पर ये आरोप लहगते रहते हैं कि ये एक-दूसरे के साथ ही काम करते हैं। पल्लवी जोशी ने इस आरोप के बारे में बात करते हुए कहा कि जब बंगाल फाइल्स का ऑफर विवेक ने उन्हें दिया था तो अदाकारा ने इसे करने से इंकार कर दिया था। पल्लवी जोशी ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बात करते हुए बताया है कि विवेक ने जो किरदार लिखा था, उन्हें लग रहा था कि वो उसके साथ न्याय नहीं कर पाएंगी, जिस कारण उन्होंने पहले इसे करने से रिजेक्ट कर दिया था।

पल्लवी जोशी के अनुसार, ""मैं इतना ज्यादा टेंशन में थी जब विवेक ने मुझे पहले कहा थाकि ये रोल तुम्हें करना है। एक तो मां भारती की छवि। सबसे पहले तो एक इतनी बड़ी जिम्मेदारी कि जिसको हम भारत माता कहते हैं, जो हर भारतीय की कल्पना में एक मां है। सबसे पहले क्या मैं वो दिख पाऊंगी? दूसरा जो उम्र उसकी दिखाई है, उस उम्र तक पहुंचना क्या मेरे लिए संभव होगा ये समझ पाना कि उस उम्र में जाकर क्या-क्या हो जाता है आपके दिमाग के साथ... आपके शरीर के साथ? क्या वो सब मैं उस तरह से व्यक्त कर पाऊंगी।?

"तो मैंने पहले मना कर दिया था विवेक को। मैंने कहा कि किसी और एक्ट्रेस को ले लो, जो शायद उस उम्र के नजदीक हो, उसमें से किसी को कास्ट कर लेते हैं। बहुत सीनियर एक्ट्रेसेस हैं हमारे यहां। तो हमने बहुत सोचा उसके बारे में लेकिन विवेक के दिमाग में जो छवि थी, वो शायद उनमें नजर ही नहीं आ रही थी किसी में... इसके बाद मैंने ये रोल करने के लिए हां बोला।"

पल्लवी जोशी ने उनके पति विवेक अग्निहोत्री पर एक एजेंडे के तहत फिल्में बनाने पर भी जुबान खोली और बताया, "हमारे देश के लोगों में आज भी सीधी-सच्ची बात करना नहीं आता है। अगर कोई सीधी बात करता है तो वो गिल्ट से भर जाता है। हमने द कश्मीर फाइल्स में सच दिखाया था। आप बताइए कि कश्मीर से किन्हें भागना पड़ा था? जो वहां से भागे हमने उनकी कहानी बताई। बॉलीवुड ने कई फिल्में बनाई, जिनमें दिखाया गया कि वहां के लोग आतंकवादी कैसे बनते हैं, तब तो कोई सवाल नहीं पूछता है।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Rahul Sharma author

नमस्ते, मेरा नाम राहुल शर्मा है। मैं वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत और जूम हिन्दी में एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ। इससे पहले मैंने जी मीडिया क...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited