बॉलीवुड

महाराष्ट्रीयन संस्कृति को पर्दे पर उतारेगी श्रद्धा कपूर, लक्ष्मण उतेकर की फिल्म के लिए कसी फिल्म, कंधों पर ली अहम जिम्मेदारी

Shraddha Kapoor Next Movie: बॉलीवुड की स्त्री अब अपनी नई फिल्म पर ध्यान दे रही है। स्त्री 2 के बाद फैंस को इंतजार है उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का। श्रद्धा कपूर ने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर से हाथ मिलाया है। फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें।

FollowGoogleNewsIcon

Shraddha Kapoor Next Movie: ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा( Chhava) के बाद फैंस को लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। उनका अगला प्रोजेक्ट भी इतिहास के पन्नों को पलटने वाला है। इस बार वह फिल्म लेकर आ रहे हैं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर( Shraddha Kapoor) के साथ। जी हां श्रद्धा कपूर ने, लक्ष्मण उतेकर( Laxman Utekar) की इस फिल्म को साइन कर लिया है। फिल्म के लिए एक्ट्रेस के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। क्योंकि वह एक ऐसा किरदार करने वाली है, जिसने महाराष्ट्रीयन संस्कृति को आगे बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है।

Image Source: Instagram

पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म महाराष्ट्र के इतिहास के एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार पर आधारित है। श्रद्धा इस भूमिका के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। वह न सिर्फ डांस की वर्कशॉप्स अटेंड करेंगी, बल्कि सॉन्ग की भी ट्रेनिंग लेंगी, ताकि अपने किरदार में असली रंग भर सकें।

कहा जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी और इसकी कहानी एक उपन्यास से ली गई है। हालांकि, अभी उपन्यास का नाम सामने नहीं आया है। जिसका वर्किंग टाइटल “आईटीए” बताया जा रहा है, में एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना का किरदार निभाएंगी।

End Of Feed