बॉलीवुड

Son of Sardaar 2 का हिस्सा न बनने पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया जवाब, एक्ट्रेस ने कहा- उन्होंने कास्टिंग करते हुए.....

Sonakshi Sinha on not being part of Son of Sardaar 2 : सन ऑफ सरदार की सुखमीत यानि सोनाक्षी सिन्हा अब सन ऑफ सरदार 2 का हिस्सा नहीं हैं। अभिनेत्री को फिल्म में कास्ट नहीं किया गया। अगर आप भी ट्रेलर देखने के बाद सोच रहे हैं ऐसा क्यों तो यहां पढिए एक्ट्रेस का जवाब

FollowGoogleNewsIcon

Sonakshi Sinha on not being part of Son of Sardaar 2 : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी निकिता रॉय ( Nikita Roy) को लेकर चर्चा में है। उनकी ये मूवी पोस्टपोन हो गई है। अब यह मूवी अगले महीने रिलीज होगी। वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन( Ajay Devgan) सन ऑफ सरदार 2( Son of Sardaar 2) लेकर आए हैं जिसमें से सोनाक्षी सिन्हा को हटाया गया है। सोनाक्षी सिन्हा जोकि फिल्म के पहले पार्ट का हिस्सा थी अब वह दूसरे पार्ट में नहीं है। जब एक्ट्रेस से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ इस तरह जवाब दिया।

Sonakshi Sinha on not being part of Son of Sardaar 2

सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) सन ऑफ सरदार 2 का हिस्सा नहीं हैं। जबकि वह पार्ट 1 में नजर आई थी और उन्हें खूब पसंद भी किया गया था। हाल ही में उनसे पूछा गया कि फिल्म से हटाए जाने पर कैसा लग रहा है। तब सोनाक्षी ने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, ऐसा इंडस्ट्री में चलता रहता है। आईएएनएस से बात करते हुए सोनाक्षी ने सन ऑफ सरदार 2 पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कास्टिंग का फैसले इंडस्ट्री का एक सामान्य हिस्सा हैं और इस पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है। अगले पार्ट का हिस्सा न होने के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि कहानी नए किरदारों के साथ एक अलग दिशा में जा रही और वह इसका पूरा सम्मान करती हैं।य ह समझ में आता है कि कहानी कुछ और होगी। किरदार वही नहीं होंगे और यह पूरी तरह से उचित है।

बताते चले कि सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जो खूब पसंद आया। यह मूवी 25 जुलाई 2025 को रिलीज हो रही है।

End Of Feed