बॉलीवुड

'बॉर्डर 2' के बाद अहान शेट्टी के हाथ लगी एक और फिल्म, बंगाली डायरेक्टर से मिलाया हाथ

Ahan Shetty New Movie: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने अपनी चौथी फिल्म साइन कर ली है। इस बार वो बंगाली डायरेक्टर बिरसा दासगुप्ता (Birsa Dasgupta) की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इस खबर ने फैंस के दिलों को खुश कर दिया है।
Ahan Shetty New Movie

Ahan Shetty New Movie

Ahan Shetty New Movie: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में सुनील शेट्टी ने अपने बेटे की फिल्म बॉर्डर 2 में एंट्री होने के बाद काफी खुश नजर आए थे। अब इसी बीच अहान शेट्टी के हाथ एक नई फिल्म लगी है। अहान शेट्टी की इस नई फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म को लेकर क्या अपडेट है।

अहान शेट्टी के हाथ लगी एक और फिल्म

अहान शेट्टी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार अहान शेट्टी की एक नई फिल्म चर्चा में आ गई है। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपनी चौथी फिल्म साइन कर ली है। Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार वो बंगाली डायरेक्टर बिरसा दासगुप्ता (Birsa Dasgupta) की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होने वाली है। बिरसा की ये फिल्म एक इमोशनल और थ्रिल से भरपूर कहानी होगी। अहान शेट्टी और बिरसा दासगुप्ता की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है। अहान शेट्टी के फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे है।

अहान शेट्टी इन फिल्मों में मचाने वाले हैं धमाल

अहान शेट्टी ने 2021 में अपनी डेब्यू फिल्म तड़प (Tadap) से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद वो क्रूक (CROOK) में दिखे, जो एक थ्रिलर फिल्म थी। उनकी तीसरी फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) की घोषणा पहले ही हो चुकी है, जो 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। अब बिरसा दासगुप्ता की इस नई फिल्म के साथ अहान एक और अलग जॉनर में हाथ आजमाने जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Abhay author

अभय, अप्रैल 2024 से टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे बॉलीवुड लाइफ और इनशॉर्ट्स में सब-ए...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited