कौन हैं सपना चौधरी के पति वीर साहू? जानें पहली मुलाकात से शादी तक का सफर

Sapna Choudhary
Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। फैंस सपना चौधरी के डांस को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। सपना चौधरी काफी ज्यादा जबरदस्त डांस करती हैं, जिस कारण उनकी एनर्जी देखकर लाखों लोग दीवाने हो जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सपना चौधरी के पति वीर साहू कौन है और वो क्या करते हैं।
हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सपना चौधरी ने साल 2020 में वीर साहू से शादी रचाई थी। एक्ट्रेस की शादी की खबर देखकर सभी को बड़ा झटका लगा था। सपना चौधरी के पति वीर साहू के बारे में बात करें तो वह हिसार के रहने वाले हैं। वीर साहू पेशे से सिंगर, कंपोजर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। वह कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुके हैं। फैंस उनके वीडियोज को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
कब हुई थी पहली मुलाकात
सपना और वीर की पहली मुलाकात हरियाणा के हिसार में एक इवेंट के दौरान हुई थी। वीर सपना को केवल एक डांस के रूप में जानते थे। वहीं सपना भी पहले वीर को पसंद नहीं करती थी। सपना वीर को केवल एक गुस्सैल और खडूस इंसान समझती थी। अवॉर्ड शो के दौरान दोनों से दोबारा मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों की काफी बात भी हुई। दोनों के बीच बात बढ़ी और प्यार हुआ फिर प्यार के बाद कपल ने शादी रचा ली। वीर साहू को हरियाणा में “बाबा जी” और “दबंग सिंगर” के रूप में जाना जाता है। सपना चौधरी ने पहली बार 2021 में मां बनी थी। इस खबर को सुनकर सपना चौधरी के फैंस काफी ज्यादा खुश हुए थे। हाल ही में सपना चौधरी दूसरी बार मां बनी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हरियाणवी (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना होने पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'नाराज होकर भी...'

नेपाल की मौजूदा हालत को देख Prajakta Koli ने कैंसिल की अपनी ट्रिप, कहा 'यह सच में दिल दहलाने...'

Baaghi 4 Box Office Day 5: टाइगर श्रॉफ की फिल्म का हुआ बुरा हाल, 5 दिनों में कमाए कुल इतने करोड़

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने निकाली कुनिका सदानंद पर भड़ास, गौरव खन्ना के चलते अमाल मलिक ने मोड़ा दोस्तों से मुंह

Rise and Fall: धनश्री वर्मा ने बताई इंडस्ट्री में काम मिलने की वजह, क्यों बोलीं ' दुनिया वाले मेरे खिलाफ खड़े हैं'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited