Aap Jaisa Koi Movie Review
Fatima Sana Shaikh,R Madhavan,Sachin Kavetham,Ayesha Raza Mishra,Namit Das
क्रिटिक्स रेटिंग
4
Jul 2, 2021
Aap Jaisa Koi Movie Review: साउथ एक्टर आर माधवन और बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की फिल्म 'आप जैसा कोई' को अगर आप भी घर बैठे देखने का मन बना रहे हैं, तो जान लिए कैसी है ये मूवी।
कास्ट एंड क्रू
Fatima Sana Shaikh
R Madhavan
Sachin Kavetham
Ayesha Raza Mishra
Namit Das
Aap Jaisa Koi Movie Review: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की याद दिलाती है आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म, पढ़ें रिव्यू
Aap Jaisa Koi Movie Review: साउथ सुपरस्टार आर माधवन (R Madhavan) और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस फातिमा सना (Fatima Sana Shaikh) शेख की रोमांटिक-कॉम फिल्म 'आप जैसा कोई' आज यानी 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है। विवेक सोनी द्वारा निर्देशित इस मूवी के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'आप जैसा कोई' (Aap Jaisa Koi) के ट्रेलर को पसंद करने वाले लोगों को यह मूवी इम्प्रेस करने में कामयाब रहती है या नहीं? आइए जानें कैसी है ये फिल्म...
'आप जैसा कोई' की कहानी
'आप जैसा कोई' फिल्म की कहानी शुरू होती है एक 42 साल के वर्जिन संस्कृत के टीचर से, जिनका नाम श्रीरेणु त्रिपाठी (आर माधवन) है। फिल्म में दिखाया गया है कि श्रीरेणु की शादी नहीं हुई है और उनकी उम्र बढ़ती जा रही है। ऐसे में उनकी मुलाकात एक 32 की फ्रेंच टीजर मधु बोस (फातिमा सना शेख) से होती है। फिल्म में श्रीरेणु को काफी सिद्धांतों वाला दिखाया गया है, जो अपनी मरियादा जानता है। वहीं दूसरी ओर मधु बोस एक खुले विचारों वाली हैं। मधु का किरदार ऐसा है, जो किसी भी ट्रेडिशनल रूल्स को निभाने के लिए अपनी आजादी से कोई समझौता नहीं करती हैं। धीरे-धीरे दोनों मिलना शुरू करते हैं और दोनों के अंदर एक दूसरे के लिए फीलिंग जागने लगती है। जैसे-जैसे फिल्म की कहानी बढ़ती है, वैसे-वैसे इसमें ट्विस्ट भी बढ़ते हैं। अब श्रीरेणु त्रिपाठी की शादी मधु बोस से हो पाती है या नहीं? इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
डायरेक्शन और म्यूजिक
2024 में सेट 'आप जैसा कोई' में 90 के दशक का तालमेल देखने को मिलता है। विवेक सोनी अपने निर्देशन के माध्यम से एक शानदार प्रेम कहानी गढ़ने में सफल रहे हैं। इस फिल्म के जरिए विवेक सोनी ने समानता का अहम संदेश भी दिया है। दिनभर की थकान के बाद आप अगर इस मूवी को देखने का मन बनाते हैं तो यह आपकी आत्मा को सुकून देती है। फिल्म का म्यूजिक भी शानदार है। रोचक कोहली और जस्टिन प्रभाकरन द्वारा इसका म्यूजिक कंपोज किया गया है। मोहित चौहान व विशाल मिश्रा जैसे कलाकारों द्वारा गाए गए ये गाने म्यूजिक लवर्स के लिए खास गिफ्ट है। गुरप्रीत सैनी और राज शेखर द्वारा लिखे गए बोल आपको पसंद आएंगे।
एक्टर्स की परफॉर्मेंस
आर माधवन द्वारा निभाए गए श्रीरेणु त्रिपाठी के किरदार के उन्होंने न्याय किया है। फिल्म में उनका अंदाज आपको पसंद आएगा। वहीं दूसरी ओर फातिमा सना शेख के काम भी खूब तारीफ हुई है। इस मूवी में सचिन कावेथम, आयशा रजा मिश्रा और नमित दास भी है, जो इस फिल्म की कहानी में जान डाल देते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें ( Hindi News ) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मूवी रिव्यू ( Entertainment News ) अपडेट और चुनाव ( Elections ) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मोर मूवी रिव्यु
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited