टीवी मसाला

Bigg Boss 19: दुश्मनी से प्यार में बदल रहा है बसीर अली और फरहाना भट्ट का रिश्ता, फैंस ने जोड़ी को दिया ये हैशटैग

Bigg Boss 19 News: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा शो 'बिग बॉस' अपने 19 वें सीजन के साथ धूम मचा रहा है। अब हाल ही में शो से एक वीडियो मेकर्स ने शेयर किया जिसमें दो दुश्मन बसीर अली और फरहाना भट्ट एक दूजे से फ्लर्ट करते हुए नजर आए।
Bigg Boss 19 Farhana Baseer

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 News: विवादित शो 'बिग बॉस 19' में धीरे धीरे कई कंटेस्टेंट के बीच प्यार के बादल बरसने लगे हैं। 16 कंटेस्टेंट आए दिन एक दूजे से भिड़ते हैं और घर में खूब हंगामा दर्शकों का मनोरंजन करता है। जैसा कि आपको मालूम है शो के शुरुआत से ही बसीर अली और फरहाना भट्ट एक दूजे के दुश्मन बन गए थे। दोनों हमेशा एक दूजे से भिड़ने का मौका नहो नहो छोड़ते। अब हाल ही में जो मेकर्स ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसे देख हर कोई शॉक है।

वीडियो में बसीर अली (Baseer Ali) कहते हुए नजर आए कि मैं अपनी माँ की कसम खाता हूँ फरहाना तुम क्यूट तो बड़ी लग रही हो ये सब करते हुए। प्लीज तुम मेरे आसपास रहो ना दिन भर क्यूंकी सुंदर तो बहुत हो तुम। तुम्हारी आंखें तो बहुत खूबसूरत है।' सिर्फ यही नहीं बसीर फरहाना भट्ट से ये भी पूछते हैं कि क्या उसका कोई बॉयफ्रेंड है? जवाब में फरहाना कहती हैं कि वो जम्मू की सिंगल भी होंगी तब भी उसे बॉयफ्रेंड नहीं बनाएगी। बसीर लिविंग रूम में झाड़ू लगा रहे होंगे तो फरहाना उसे सताने के लिए गंद फैलाएंगी।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के इन दो कंटेस्टेंट बसीर अली और फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) के बीच फ्लर्ट देख फैंस को काफी मजा आया। लोगों का मानना है कि प्यार की शुरुआत हमेशा से तकरार से होती है। एक यूजर ने तो बसीर और फरहाना की जोड़ी का हैशटैग बनाया 'बहाना #Bahana'। देखना दिलचस्प होगा कि एक दूजे के कट्टर दुश्मन फरहाना और बसीर के बीच प्यार के फुल उगेंगे या नहीं। पिछले एपिसोड में फरहाना और बसीर की लड़ाई इस कदर तक पहुँच गई थी कि दोनों ने एक दूजे के समान को बाहर फेंका।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टीवी मसाला (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

खुशबू डोगरा author

पिछले 3 सालों से मैं खुशबू डोगरा एंटरटेनमेंट की दुनिया का हिस्सा हूं। साल 2022 में संस्थान 'टाइम्स नाउ नवभारत' से बतौर कॉपी एडिटर जुड़ी। करियर कि शुरुआ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited