वेब सीरीज

Anjali Arora थाईलैंड के क्लब में डांस करने पर हुईं बुरी तरह ट्रोल, यूजर्स बोले- क्या मजबूरी रही होगी...

Anjali Arora Trolls For Dancing In Thailand Club: 'लॉकअप' से अपनी पहचान बनाने वाली 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजली अरोड़ा हाल ही में ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। अंजली अरोड़ा का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह थाईलैंड के क्लब में ठुमका लगाती नजर आईं।

FollowGoogleNewsIcon

Anjali Arora Trolls For Dancing In Thailand Club: कंगना रनौत के धमाकेदार शो 'लॉकअप' से पहचान कायम करने वाली कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अंजली अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन बहुत बार ऐसा हुआ है जब अंजली अरोड़ा ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। वहीं अभी का हाल भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। दरअसल, अंजली अरोड़ा अपने एक वायरल वीडियो के लिए बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। इस वीडियो में अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) थाईलैंड के क्लब में डांस करती नजर आईं। लेकिन इस वीडियो को लेकर लोगों ने उन्हें ताने देना और इंटरनेट पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

फोटो क्रेडिट- अंजली अरोड़ा इंस्टाग्राम, ट्विटर अंकित सबरवाल

'कच्चा बादाम' गर्ल अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) के थाईलैंड क्लब से जुड़े वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गए। एक यूजर ने अंजली अरोड़ा के वीडियो को देख कमेंट किया, "मैं असमंजस में हूं कि अंजली अरोड़ा का प्रमोशन हुआ है या डिमोशन। अंजली अरोड़ा पहले रील्स में डांस करती थी, लेकिन अब वो बार में डांस कर रही है। थाईलैंड के बार से जुड़ा अंजली अरोड़ा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अंजली अरोड़ा की क्या मजबूरी रही होगी यार कि सीधा बार में नाचने चली गई।" एक यूजर ने अंजली अरोड़ा के वायरल वीडियो पर कमेंट किया, "मेरे विचार में बैंकॉक पटाया का डांस बार हो या भारत का डांस बार हो। किसी भी लड़कियों को बार में डांस नहीं करना चाहिए, इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होती है। काम नहीं है तो किसी अन्य प्रोग्राम में कार्य कर लो, भले ही पैसा कम हो।"

End Of Feed