• Welcome!

Logo

Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…

or continue with
  • email iconGoogle
  • email iconEmail
To get RegisteredSignup now
वेब सीरीज

Rise and Fall:भैया-भैया बोलकर अर्जुन बिजलानी ने पवन सिंह को लगाया चूना, छीनी बड़ी पावर

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल का कॉन्सेप्ट लोगों को काफी अच्छा लग रहा है। कइयों का ये मानना है कि ये शो, बिग बॉस 19 से बेहतर है। पैसे और पावर के इस खेल में सभी कंटेस्टेंट्स अपनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हलिया एपिसोड में अर्जुन बिजलानी ने बड़ा गेम खेल दिया। उन्होंने पवन सिंह को अल्टीमेट रूलर बनने की रेस से बाहर कर दिया।

Follow
GoogleNewsIcon

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल इन दिनों ओटीटी पर छाया हुआ है। एमएक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो पर इस शो को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। हाल ही में इस शो से 2 कंटेस्टेंट बाहर गए हैं। नूरिन शाह को रूलर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। तो वहीं संगीता फोगाट अपने पर्सनल रीजन की वजह से बाहर हो गई। इस बीच राइज एंड फॉल में एक टास्क हुआ, जिसमें अर्जुन बिजलानी अपना शातिर दिमाग चलवाया और पवन सिंह को चूना लगा दिया। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात...

rise and fall pawan arjun

Pic Credit- MX Player

पवन सिंह से छिनी गई बड़ी पावर

दरअसल, टास्क में नयनदीप ने अर्जुन बिजलानी को अल्टीमेट रूलर बना दिया। अर्जुन को एक नाम लेना था जो कि अल्टीमेट रूलर बनने की रेस से बाहर हो जाए। उन्होंने पवन सिंह का नाम लिया, जिस वजह से वो अल्टीमेट रूलर नहीं बन पाए। इसके बाद पवन सिंह ने अहाना कुमरा को इस रेस से बाहर कर दिया। इस टास्क के अंत में अरबाज पटेलृ, आदित्य नारायण और अर्जुन बिजलानी अल्टीमेट रूलर बनने के दावेदार बने। आज पता चलेगा कि इनमें से कौन अल्टीमेट रूलर बनता है। हालिया एपिसोड में धनाश्री वर्मा काफी भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि नयनदीप ने उन्हें धोखा दिया। धनाश्री वर्मा ने पवन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि इस शो में सबसे सच्चे पवन सिंह ही है।

अरबाज पटेल और अर्जुन बिजलानी में हुई बहस

टास्क के दौरान अरबाज और अर्जुन एक दूसरे से भिड़ गए। रेड रूम में अरबाज ने अर्जुन को बिन पेंदी का लोटा बता दिया। उस वक्त तो अर्जुन ने रिएक्ट नहीं किया। बाद में उन्होंने अरबाज को काफी लताड़ा। बताते चलें कि अरबाज पटेल को सबसे मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। अब अर्जुन के रूलर बनने के बाद वो काफी चिंतिंत है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वेब सीरीज (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article
    कुमार सरस author

    मैं, कुमार सरस, 2024 से टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) में कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रहा हू...और देखें

    Follow Us:
    Subscribe to our daily Entertainment Newsletter!
    End Of Feed